मनीष सिसोदिया के OSD की गिरफ्तारी पर बोले प्रवेश वर्मा- इन्हीं पैसों से शाहीन बाग में बिरयानी पहुंचाते हैं डिप्टी सीएम

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी को 2 लाख रु की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया और इसके बाद इस अधिकारी से लंबी पूछताछ की गई। वहीं, मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद इसपर राजनीति गरमाने लगी है। इस मामले पर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Manish Sisodia के OSD की गिरफ्तारी पर सियासत, बयानबाजी का दौर शुरु | वनइंडिया हिंदी
    सारे पैसे मनीष सिसोदिया की जेब में जाते हैं- प्रवेश वर्मा

    सारे पैसे मनीष सिसोदिया की जेब में जाते हैं- प्रवेश वर्मा

    मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तारी के पर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, 'ओएसडी तो नाम होता है, जो उनके मालिक हैं, जो हमारे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हैं, ये सारे पैसे उन्हीं के जेब में जाते हैं और उन पैसों से वो शाहीन बाग में बिरयानी पहुंचाते हैं।' वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिश्वत कांड में एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है।

    मनीष सिसोदिया बोले- रिश्वत लेने वाले को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए

    इसके पहले, ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं। सिसोदिया ने कहा कि उनको ओएसडी की गिरफ्तारी की टाइमिंग से कोई समस्या नहीं है, जो भी रिश्वत लेता है उसे तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

    2 लाख रु घूस लेने के आरोप में हुई गोपाल कृष्ण माधव की गिरफ्तारी

    2 लाख रु घूस लेने के आरोप में हुई गोपाल कृष्ण माधव की गिरफ्तारी

    आरोप है कि मनीष सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव ने जीएसटी के एक मामले में दो लाख रुपए की घूस ली थी, जिसके बाद उन्हें देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, दिल्ली में वोटिंग से दो दिन पहले हुई इस गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा एक बार फिर चढ़ा हुआ है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+