अब पूर्व चुनाव आयुक्त पर भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे, बोले- 'आप मुस्लिमों के आयुक्त थे'

BJP MP Nishikant Dubey: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करने के बाद अब उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को निशाना बनाया है। बीजेपी सांसद दुबे ने पूर्व CEC एसवाई कुरैशी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आप चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि मुस्लिमों के आयुक्त थे।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एसवाई कुरैशी पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुबे ने कुरैशी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 'चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि मुस्लिमों के आयुक्त' थे। दुबे ने आरोप लगाया कि झारखंड के संथालपरगना इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर बनाने का काम कुरैशी के कार्यकाल में हुआ।

Nishikant Dubey

निशिकांत दुबे ने पूर्व CEC को घेरा

निशिकांत दुबे ने लिखा- "आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे, झारखंड के संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठिया को वोटर सबसे ज़्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया। पैगंबर मुहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 में आया, उसके पहले तो यह जमीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी आदिवासी, जैन या बौद्ध धर्मावलंबी की थी। मेरे गांव विक्रमशिला को बख्तियार खिलजी ने 1189 में जलाया, विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को पहला कुलपति दिया अतिश दीपांकर के तौर पर। इस देश को जोड़ो, इतिहास पढ़ो, तोड़ने से पाकिस्तान बना, अब बंटवारा नहीं होगा?"

वक्फ कानून पर कुरैशी की टिप्पणी बनी विवाद की जड़

दरअसल, यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब एस.वाई. कुरैशी ने वक्फ अधिनियम पर टिप्पणी करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "वक्फ अधिनियम निस्संदेह मुस्लिम जमीन हड़पने के लिए सरकार की एक खतरनाक और गलत योजना है। मुझे भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सवाल उठाएगा।" इसी बयान के जवाब में निशिकांत दुबे ने कुरैशी पर यह हमला बोला।

सुप्रीम कोर्ट और CJI पर भी साधा निशाना

निशिकांत दुबे ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर भी तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि "देश में धार्मिक युद्ध जैसे हालात बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। कोर्ट अपनी सीमा पार कर रही है। हर विषय पर कोर्ट जाएं तो संसद और विधानसभा को बंद कर देना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+