West Bengal: भाजपा नेता के बिगड़े बोल, कहा- नहीं चाहता कि सहानुभूति के लिए ममता बनर्जी की हत्या हो

West Bengal: भाजपा नेता के बिगड़े बोल, कहा- नहीं चाहता कि सहानुभूति के लिए ममता बनर्जी की हत्या हो

West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बार चुनाव में सीधा टक्कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच दिखाई दे रही है। दोनों पार्टी के नेता बयानबाजी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर ममता बनर्जी हत्या को लेकर डरी हुई हैं तो उन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने लिए केंद्रीय एजेंसी सुरक्षा कवर लेना होगा। अर्जुन सिंह ने रविवार को कहा,'' उनकी पार्टी नहीं चाहती कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा सत्ता के लिए हो।''

Recommended Video

    BJP MP Arjun Singh के बिगड़े बोल, Mamata Banerjee को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee

    अर्जुन सिंह बोले- बंगाल के लोगों से सहानुभूति पाने के लिए हो सकता है कोई भी खेल

    न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, अर्जुन सिंह ने कहा, "भाजपा नहीं चाहती है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा की जाए ताकि वे सत्ता पाने के लिए लोगों से सहानुभूति हासिल करें।"

    बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने रविवार (3 जनवरी) को कहा, '' ये सबकुछ वे सत्ता पाने के लिए लोगों से सहानुभूति हासिल करने के लिए हो रहा है। अगर ममता बनर्जी हत्या किए जाने से आशंकित हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री को पत्र लिखना होगा और केंद्रीय एजेंसी सुरक्षा कवर प्राप्त करना होगा। हम नहीं चाहते कि उनकी हत्या उनके भतीजे द्वारा बंगाल के लोगों से सहानुभूति पाने के लिए हो।"

    ममता सरकार के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने की थी सबसे पहले हत्या की बात

    ममता सरकार के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने दिसंबर 2020 में कहा था कि अगर भाजपा विधानसभा चुनाव में नहीं जीती तो ममता बनर्जी की हत्या करा सकती है। सुब्रत मुखर्जी के इस बयान की भाजपा के कई नेताओं द्वारा आलोचना की जा चुकी है। इस बयान पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी सुब्रत मुखर्जी पर निशाना साधा था।

    बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था, राज्य की सरकार को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है इसलिए सहानुभूति के लिए कुछ भी भाषण दे रहे हैं। वो तो ये कहने लगे हैं कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं लेकिन ऐसा अपराध क्यों करेगा?

    पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष भी सुब्रत मुखर्जी के इस बयान पर पलटवार कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है इसलिए सहानुभूति बटोरने के लिए कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। वह कह रही हैं कि कुछ लोग उनकी हत्या करने के लिए साजिश रच रहे हैं लेकिन कोई ऐसा अपराध क्यों करेगा कोई? पश्चिम बंगाल चुनाव में लोगों से वोट पाने के लिए वो ऐसे बयानबाजी दे रही हैं कि ताकी उनको सहानुभूति मिल सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+