बिहार बीजेपी एमएलसी बोले- अकेले ही जीत सकते हैं चुनाव, जनता चाहती है बीजेपी का सीएम

बिहार बीजेपी एमएलसी बोले- अकेले ही जीत सकते हैं चुनाव, जनता चाहती है बीजेपी का सीएम

नई दिल्ली। भाजपा एमएलसी संजय पासवान ने कहा है कि प्रदेश के लोग अब बीजेपी नेता को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। पासवान ने ये भी कहा है जरूरत पड़ी तो हम जदयू से अलग होकर अकेले ही चुनाव लड़ेंगे और जीत भी जाएंगे क्योंकि भाजपा राज्य में सबसे मजबूत और सक्रिय पार्टी है और कार्यकर्ता चुनाव को लेकर उत्साहित हैं।

BJP MLC Sanjay Paswan, sanjay paswan, bihar, BJP, nda, jdu, बिहार, भाजपा, एनडीए, जदयू

बिहार में भाजपा के नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने बुधवार को कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में आखिरी फैसला पार्टी अध्यक्ष, पीएम मोदी और बिहार में भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन भी करेंगे लेकिन हम बताना चाहते हैं कि भाजपा अकेले चुनाव जीतने में सक्षम हैं। बिहार के लोग अब भाजपा से ही किसी नेता को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

बता दें कि बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा की साझा सरकार है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू से हैं। इसी साल बिहार में चुनाव होना है। ऐसे में एनडीए के दलों में खींचतान देखने को मिल रही है। जदयू की ओर से कई बार साफ किया गया है कि गठबंधन के सीएम नीतीश कुमार ही होंगे, किसी और को वो स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं भाजपा नेताओं की ओर से कई बार नीतीश कुमार को कभी सीधे तो कभी गैर-जाहिरा तौर पर निशाना बनाया जाता रहा है।

बिहार में जदयू और भाजपा में कई दफा मनमुटाव की खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव और साथी दलों में अनबन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 जनवरी को बिहार जाएंगे। इस दौरान वो जदयू और लोजपा नेताओं से भी बात कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+