खुद को साबित करने के लिए मंदिर में कसम खाने पहुंच गए भाजपा विधायक, देखें वीडियो

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने खुद को साबित करने के लिए यदगिरिगुट्टा श्री लक्ष्मीनारायणसिम्हा स्वामी मंदिर में शपथ ले डाली। भाजपा विधायक ने मंदिर के भीतर सौंगध लेने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तेलंगाना भाजपा चीफ बांदी संजय कुमार ने वीडियो को ट्वीट करके लिखा, लक्ष्मी नारायण सिम्हा स्वामी की शपथ लेकर मैं कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी टीआरएस के 4 विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है।

bandi sanjay kumar

तेलंगाना भाजपा महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी की शपथ खाई और कहा कि भाजपा टीआरएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है। मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के परिवार को चुनौती देता हूं क्या वह भी इस तरह की शपथ ले सकते हैं कि वह दिल्ली के कथित शराब घोटाले में शामिल नहीं हैं। दरअसल भाजपा पर आरोप लग रहे थे कि उसने विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। पिछले हफ्ते साइबराबाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से काफी कैश बरामद हुआ था, आरोप है कि इस पैसे का इस्तेमाल विधायकों की खरीद के लिए होना था।

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर स्टीफन रवींद्र ने बताया कि हमने डेक्कन प्राइड होटल के मालिक नंद कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। स्वामी रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा को हमने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। वहीं सिम्हा यजुलू को तिरुपति से गिरफ्तार किया गया है। हमने इन लोगों के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। रिपोर्ट के अनुसार चार विधायकों ने इन तीनों व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दी थी। विधायकों ने दावा किया था कि उन्हें इन लोगों ने संपर्क किया था और कहा था कि वह टीआरएस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाए। इसके बदले में वह पद, कॉन्ट्रैक्ट और काफी सारा कैश हमे देने की बात कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+