बीफ पार्टी करने वाले नेता को भाजपा विधायक ने सदन में जड़ा थप्पड़
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायक ने बीफ पार्टी करने वाले विधायक पर हमला बोल दिया। भाजपा विधायक रवींद्र रैना ने विधानसभा की भीतर ही दूसरे विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।
जानिये किन राज्यों में आप खा सकते हैं बीफ और कहां है इसपर पाबंदी
बाबरी मस्जिद कमेटी चाहती है मुसलमान करें गायों का सम्मान
निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने बुधवार को विधायक हॉस्टल में बीफ पार्टी का आयोजन किया था। जिसके बाद जब वह गुरुवार को विधानसभा में आये तो उन्हें भाजपा विधायक ने थप्पड़ जड़ दिया।
विधायकों के बीच मारपीट का दौर काफी देर तक चला और मार्शल को बीच बचाव करना पड़ा। वहीं एनसी के विधायकों ने सदन से इस घटना के विरोध में वाकआउट किया।
वहीं विधायक हॉस्टल में बीफ पार्टी करने के चलेत विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने हॉस्टल के मैनेजर को निलंबित कर दिया है। लेकिन पैंथर्स पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के विधायक विधायक रशीद के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है।













Click it and Unblock the Notifications