VIDEO: अटल की शोकसभा में ठहाके लगाते दिखे BJP मंत्री, वीडियो हुआ वायरल

Recommended Video

    Atal Asthi Kalash Yatra में ठहाके लगाते दिखें Ministers, Video देख दंग रह जाएंगे आप | वनइंडिया हिंदी

    रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भाजपा कई राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है। बीते बुधवार को राजधानी रायपुर में कलश यात्रा के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर मौजूद छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के दो मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ठहाके लगाते नजर आए। भाजपा मंत्रियों की हंसी-ठिठोली का वीडियो वायरल हो गया है और ये सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस घटना पर बीजेपी पर हमला बोला है।

    bjp

    बताया जा रहा है कि, अटल जी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर बैठे अजय चंद्राकर ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को मोबाइल पर डेंगू बीमारी की कुछ वीडियो क्लिप दिखाई। जिसके बाद दोनों मंत्री ठहाके मारने लगे। इसी दौरान चंद्राकर टेबल ठोकते हुए ठहाके लगाते नजर आए। इसमें बृजमोहन ने भी उनका साथ दिया। दोनों मंत्रियों को देखकर बगल में बैठे भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक असहज हुए और उन्हें डांट लगाई। इसके बाद मंत्री चुप हो गए।

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, जब अटल जी के प्रति श्रद्धा का ढोंग करोगे तो असलियत सामने आ जायेगी, देखिये मंच पर अस्थि कलश और ठहाके लगाते भाजपाई। वहीं कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी का कहना है कि शोक सभा में इस तरह की हरकत अशोभनीय है। इससे भाजपा का आडंबर व दिखावा नजर आ रहा है।

    Asian Games 2018: छोटी उम्र में बड़ा धमाल! 15 साल के शार्दुल ने लगाया चांदी पर निशाना

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+