बेंगलुरु में भाजपा के पंचायत सदस्य की धारदार हथियारों से काटकर हत्या

वासु सुबह मॉर्निंग वॉक पूरी करके आए थे। वो जैसे ही अपनी कार में बैठे, तभी करीब 8 की संख्या में आए हमलावरों ने वासु को कार से बाहर खींचा और धारदारों हथियारों से काटकर उनकी हत्या कर दी।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की अज्ञात हमलावरों ने धारदारों हथियारों से काटकर हत्या कर दी। भाजपा नेता की हत्या सूर्य सिटी पुलिस स्टेशन के पास सुबह 5 हुई। मृतक भाजपा नेता की पहचान किथगनहल्ली वासु के रूप में हुई है। वासु पंचायत सदस्य थे।

bjp member hacked to death

शुरुआती जांच में हत्या को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना एक निजी कॉलेज के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वासु सुबह मॉर्निंग वॉक पूरी करके आए थे। वो जैसे ही अपनी कार में बैठे, तभी करीब 8 की संख्या में आए हमलावरों ने वासु को कार से बाहर खींचा और धारदारों हथियारों से काटकर उनकी हत्या कर दी।

वासु की हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- केरल में फिर RSS के 3 कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+