भाजपा देशभर में करेगी महिलाओं की बाइक रैली, चल रही तैयारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी देशभर में महिलाओं की बाइक रैली के आयोजन का कार्यक्रम बना रही है। रैली का आयोजन भाजपा की महिला विंग करेगी। पार्टी किसी भी रैली में कम से कम 200 मोटरबाइक चाहती है। भाजपा देशभर में ऐसी 300 रैलियां करना चाहती है। भाजपा सूत्रों ने वनइंडिया से बताया है कि पार्टी हर शहर से ऐसी महिलाओं की लिस्ट बना रही है, जो बाइक चला सकती हैं और रैली में शामिल होना चाहती हैं।

BJP Mahila Morcha to organise 300 motorbike rally across the country

पार्टी इस तरह की एक रैली 28 मई को भोपाल में कर चुकी है और ये काफी सफल भी रही थी। अब पार्टी देशभर में ऐसी रैलियां चाहती है। पार्टी ओडिशा में चार और छह जुलाई को महिलाओं की बाइक रैली को लेकर तैयारियां कर कर रही है। पार्टी का इसके पीछे मकसद महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ना है।

ओडिशा के बाद भाजपा महिला मोर्चा आठ जुलाई से 11 जुलाई के बीच गोवा में बाईक रैली करेगा। इन रैलियों में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहतकर भी मौजूद रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, इन रैलियों के जरिए भाजपा ये दिखाने की भी कोशिश करेगी कि वो महिलाओं के आगे बढ़ने और उनके सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। पार्टी ने इन रैलियों को लेकर महिलाओं की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+