Video: उपवास में चिप्स और सैंडविच खाते दिखे भाजपा के 2 विधायक
पुणे। भारतीय जनता पार्टी ने 12 अप्रैल को देश भर में संसद ना चलने के कारण विपक्ष के खिलाफ उपवास रखा था। हालांकि इस दौरान कई सांसद और विधायक अपनी पेट पूजा करने से खुद को नहीं रोक पाए। महाराष्ट्र में भाजपा के दो विधायक उपवास के दौरान सैंडविच और चिप्स खाते देखे गए। बता दें कि इस उपवास का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे। गौरतलब है कि 9 अप्रैल को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रखा था। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के भी कई नेता दिल्ली में छोले भटूरे खाते देखे गए थे, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

ताजा मामला में भाजपा के दो विधायक भीमराव तपकिर और संजय भेगाड़े का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट की ओर से बुलाई गई एक आधिकारिक मीटिंग में खाते हुए दिखे। वीडियो क्लिप में दोनों सैंडविच और चिप्स खाते हुए दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद इसे टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया गया। इस घटनाक्रम से भाजपा की राज्य इकाई के नेता खुद शर्मसार हुए और चुप्पी बनाए रखे हैं।
एक बयान में, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि उपवास का नाटक अब और काम नहीं करेगा क्योंकि लोग अब सरकार के झूठे वादों में रूचि नहीं रख रहे हैं। चव्हाण ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पुणे में, भाजपा नेताओं को उपवास के बीच में स्नैक्स का आनंद लेते देख ... 'फास्ट' शुरू करने से पहले और इसे पूरा करने से पहले स्नैक्स देने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई थी। यह 'उपवास' सिर्फ एक उपहास था।












Click it and Unblock the Notifications