6ठीं बार विधायक बना गुजरात का ये विवादित नेता, एक्टिंग और गाने का है बड़ा शौकीन
गुजरात में भाजपा के विवादित नेता बाबूभाई मधु श्रीवास्तव एक बार फिर जीत गए हैं। वडोदरा भाजपा का गढ़ माना जाता है और इसकी वाघोडिया सीट पर मधु श्रीवास्तव ने फिर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा के विवादित नेता बाबूभाई मधु श्रीवास्तव एक बार फिर जीत गए हैं। वडोदरा भाजपा का गढ़ माना जाता है और इसकी वाघोडिया सीट पर मधु श्रीवास्तव ने फिर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर उनके खिलाफ धर्मेंद्र सिंह वाघेला निर्दलीय खडे़ थे। मधु श्रीवास्तव इससे पहले 5 बार विधायक रह चुके हैं और कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।

गुजरात में पेंडिंग हैं 9 केस
बाहुबली मधु श्रीवास्तव गुजरात के विवादित नेताओं में से एक रहे हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 2002 के बेस्ट बेकरी केस के गवाह जहिरा शेख को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हें 2009 में सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। विकीपीडिया के अनुसार उनके खिलाफ 9 केस भी पेंडिंग हैं।

गुजरात की राजनीति का मुख्य नाम
मधु श्रीवास्तव गुजरात की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने प्रदेश में 3 बार सरकार बनाने में मदद की है। शंकर सिंह वाघेला, केशुभाई पटेल और नरेंद्र मोदी को मधु श्रीवास्तव से बड़ा समर्थन मिला था।

एक्टिंग और गाने का है काफी शौक
अपनी विवादित छवि सुधारने के लिए वो एक्टिंग में भी आए। उन्होंने 'लॉयन ऑफ गुजरात' में काम किया था। बता दें कि 'लॉयन ऑफ गुजरात' नरेंद्र मोदी को कहा जाता था। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है और उन्हें गाने का भी शौक है।












Click it and Unblock the Notifications