बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

नई दिल्ली। भाजपा के कद्दवार नेता और जाने-माने प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के बारे में खबर आयी है कि उन्हें फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जो खबरें मीडिया में आ रही हैं उसके हिसाब से शहनवाज हुसैन से किसी ने फोन पर धमकाते हुए कहा है कि आजकल आपकी जुबान बहुत ज्यादा चल रही है जिसका खामियाजा उन्हें बहुत जल्द भोगना पड़ेगा। बहुत दिनों तक वो बोलने की कंडीशन में नहीं रहेंगे और इस बार उनके पीएम मोदी भी उन्हें बचा नहीं पायेंगे।

शहनवाज हुसैन को मिली जान से मारने की धमकी

इंडिया टूडे के हिसाब से शहनवाज हुसैन को इस तरह का फोन कॉल दो बार आया था और यह फोन दुबई के नंबर से किया गया था। फोन करने वाले ने शहनवाज हुसैन को तत्काल प्रभाव से बीजेपी और पीएम मोदी का पल्ला छोड़ने को कहा है। शहनवाज हुसैन को इस तरह का फोन शनिवार रात को आया था जब वो एयरपोर्ट से अपने घर की ओर जा रहे थे।

दुबई से आया था धमकाने वाला फोन

हालांकि शहनवाज हुसैन के इस मुद्दे पर बीजेपी और शहनवाज हुसैन की ओर से मीडिया में कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन इस खबर से लोगों में जरूर सुगबुगाहट पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+