लव जिहाद पर वॉर, आजम बोले हिंदू बीवियों वाले भाजपा नेताओं से पूछो मतलब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में लव जिहाद का मुद्दा जोरों-शोरों से चल रहा है। भाजपा इसे सियासी रंग देने में जुटी है। लव जिहाद पर जहरीले बोल बाले जा रहे है, तो वहीं लव जिहाद को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने भाजपा पर पलटवार किया है।

आजम खान ने कहा है कि हिंदू पत्नियों वाले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन से लव जिहाज का मतलब पूछा जाना चाहिए। आजम ने कहा कि लव और जिहाद दोनों बहुत पवित्र बातें हैं और इन्हें छोटी राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।
आजम हिंदु-मुस्लिम एकता की बात करते रहे, उन्होंने कहा दो अलग धर्मों के दो लोगों के शादी करने में कुछ भई गलत नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं नकवी और हुसैन की मिसाल देते हुए कहा कि इन दोनों ने हिंदू लड़कियों से शादी की है, इनसे लिव जिहाद का मतलब पूछा जाना चाहिए
गौरतलब है कि भाजपा के कई नेता इन दिनों हिंदू लड़कियों के मुस्लिम लड़कों से शादी करने को लव जिहाद करार देते हुए इसके विरोध कर रहे हैं। इन सबसे आगे हैं गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ। योगी आदित्यनाथ लव जिहाद को लेकर मुसलमानों पर जहरीले बोल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications