पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं की मेहनत पर फेरा 'पानी', कार्यकर्ताओं ने तैयार किए 36 व्यंजन, जानिए फिर क्या हुआ...
PM Modi and 36 Dishes: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी कई राज्यों में चुनावी जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान पीएम न सिर्फ विपक्ष पर नए-नए तरीके से हमलावर हो रहे हैं बल्कि इस उमस भरी गर्मी के मौसम में खुद की सेहत का भी बखूबी ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में अब एक रोचक वाक्या पीएम की एक रैली से निकल कर सामने आया है।
चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी को एक दिन के लिए स्टे करना था। ऐसे में जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पता चला कि प्रधानमंत्री आज उनके शहर में रहने वाले हैं तो वो उस होटल में पहुंच गए जहां पीएम को रुकना था। कार्यकर्ताओं ने वहां उनके खाने पीने को लेकर कई तरह की व्यवस्था की। लेकिन, इसके बावजूद पीएम मोदी ने जो कदम उठाया वो हैरान करने वाला तो था ही साथ ही गर्मी एक इस समय में सेहत को लेकर उनकी सजगता और जागरूकता को दर्शाता है।
यह भी देखें: 'बेंगलुरु टेक हब था, अब 'टैंकर हब' बन गया', PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताए कर्नाटक के हालात

बीजेपी नेताओं ने तैयार कराए 36 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजन
दरअसल, पीएम मोदी चुनाव प्रचार के सिलसिले में अभी कर्नाटक में हैं। जब कर्नाटक के बेलगावी जिले के भाजपा नेताओं को जब यह पता चला कि पीएम मोदी रविवार को अपने अभियान की शुरुआत से पहले शनिवार को उनके शहर में रहेंगे, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जिस होटल में वह ठहरे थे, उसमें उत्तर और तटीय कर्नाटक के व्यंजनों सहित 36 प्रकार के लोकप्रिय व्यंजन हों।
नेताओं ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए 2 घंटे के अंदर 36 तरह के पकवान तैयार कराए। इन 36 पकवानों में उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय दोनों ही व्यंजनों को सम्मिलित किया गया था। खास कर तटीय कर्नाटक के विशेष डिश को भी इनमें शामिल किया गया था। पीएम मोदी के लिए शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों को तैयार कराया गया था।
पीएम मोदी केवल नारियल पानी पीकर सो गए!
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह पर उस वक्त पानी फिर गया जब पीएम मोदी होटल पहुंचे। दरअसल प्रधानमंत्री रात को करीब 10:30 बजे होटल पहुंचे लेकिन बीजेपी नेताओं द्वारा तैयार कराए गए 36 प्रकार के व्यंजनों को उन्होंने चखा तक नहीं। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने केवल एक ग्लास नारियल पानी पिया और सो गए।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव प्रचार में देवेंद्र फडणवीस बोले- पीएम मोदी की वजह से हम सब जिंदा हैं, जानें क्या बताई वजह?












Click it and Unblock the Notifications