उद्धव ठाकरे की कम हुई सीटें तो भाजपा नेता ने कही दी बड़ी बात

लोकसभा चुनाव में जिस तरह से उद्धव ठाकरे की शिवसेना को कम सीटें आई हैं उसपर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी कांग्रेस और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को ज्यादा फायदा हुआ है।

पाटिल ने कहा का उद्धव ठाकरे का स्वास्थ्य चुनाव के दौरान ठीक नहीं था, इसके बावजूद उन्होंने चुनाव में काफी मेहनत की। मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था। लेकिन चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं उसमे कांग्रेस और एनसीपी को उनकी पार्टी से ज्यादा फायदा हुआ है।

uddhav thackeray

जब उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ थे तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन अब जब वह कांग्रेस और एसीपी के साथ हैं तो उन्हें सिर्फ 9 सीटों पर ही जीत मिली है। उन्हें अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है।

बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 48 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 13 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और सांगली से जीत गए। बाद में उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। एनसीपी ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा और 8 सीटों पर जीत दर्ज की।

पाटिल ने कहा कि ठाकरे इस बात का भी टैग मिला कि वह चुनाव अल्पसंख्यकों के वोट से जीते हैं। मनसे के नेता ने यह तक कह दिया कि उद्धव ठाकरे की जीत भगवा नहीं बल्कि हरे रंग में लिपटी है।

वहीं मोदी सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू मंत्रालय बंटवारे से खुश नहीं हैं।

केंद्र में दो अतृप्त आत्मा हैं, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू। आपको इन दोनों आत्माओं को तृप्त करना चाहिए। जिस तरह से पोर्टफोलियों बांटे गए हैं, ऐसा लगता है कि सभी आत्माएं अतृप्त हैं, खासकर एनडीए के सहयोगी दल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+