'मैंने मेरी बहन की बॉडी देखी, उसके कान नीले थे, उसे जहर दिया गया', सोनाली के भाई का सनसनीखेज खुलासा
पणजी, 25 अगस्त: बीजेपी नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगट की मौत का राज गहराता जा रहा है। 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकीं सोनाली फोगाट का 23 अगस्त को गोवा में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया था। जिसके बाद लगातार उनकी मौत से जुड़े नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने आरोप लगाते सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं अब उन्होंने एक और नया सनसनीखेज खुलासा किया है।
Recommended Video

भाई ने किया नया खुलासा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता सोनाली फोगट के भाई रिंकू ढाका ने बताया कि मैंने अपनी बहन का शरीर और उसका चेहरा देखा है, कान नीले पड़े थे और ऐसा तब होता है जब जहर शरीर के अंदर होता है, दिल के दौरे में नहीं। मेरी बहन स्वस्थ थी।

भाई बोला-हम यहां संतुष्ट नहीं हैं
रिंकू ने आगे कहा कि पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की राय के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वे हमारी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। रिंकू ने अपने बयान में कहा, 'हम यहां संतुष्ट नहीं हैं। हम एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाएंगे। यहां हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।" वहीं बीजेपी पार्टी को लेकर रिंकू ने कहा कि मेरी बहन भाजपा के प्रति कटिबद्ध थी, लेकिन भाजपा का एक भी नेता हमारी मदद के लिए यहां नहीं आया। हमें न्याय चाहिए।

सोनाली ने की थी खाने की शिकायत
वहीं इससे पहले सोनाली की बड़ी बहन और जेठानी रेमन फोगाट ने उनकी हत्या का आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी मौत सामान्य नहीं है। बकौल रेमन, सोनाली फोगाट को रात में तबीयत खराब लग रही थी और खाने के बारे में बताया था। बहन रेमन ने कहा था कि सोनाली की मां से फोन पर हुई बात थी और उन्होंने कहा था कि खाने के बाद गड़बड़ सी महसूस हो रही थी।

पीए सुधीर पर रेप का आरोप
बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उस वक्त सोनाली गोवा में अपने पीए सुधीर और उसके दोस्त सुखविंदर के साथ थी। रिपोर्ट के मुताबिक सुधीर ने ही मंगलवार की सुबह सोनाली के भाई रिंकू को फोन करके उनकी मौत की खबर दी थी। परिवार का आरोप है कि सुधीर ने सोनाली का मर्डर किया है।












Click it and Unblock the Notifications