लव मैरिज या फिर ससुराल से जाने की नाराजगी, बीजेपी नेता की बहू को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारने की INSIDE STORY
पटना। बिहार के भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट में भाजपा नेता सूर्य शंकर साह उर्फ सूरज साह ने अपनी पुत्रवूध महिमा भारती उर्फ माही को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी। गोली पेट के बाएं हिस्से में लगी है। महिमा को गंभीर हालत में परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद भाजपा नेता ने दुस्साहस दिखाते हुए स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राम एकबाल यादव को फोन कर कहा कि बहू पर गोली चार्ज कर दिया है। इसके बाद वह फरार हो गया। महिमा के पति भवेश भास्कर मुजफ्फरपुर में स्टेट बैंक में अधिकारी हैं। इस घटना को लेकर अब नई-नई बातें सामने आ रही हैं। तो जानिए इनसाइड स्टोरी

सबसे पहले जान लीजिए क्यों शुरू हुआ विवाद और कैसे मारी गोली
महिमा की शादी 16 फरवरी 2016 को मिरजानहाट मोहल्ले के सूरज साह के छोटे बेटे व मुजफ्फरपुर स्थित स्टेट बैंक के सहायक मैनेजर भवेश कुमार भास्कर के साथ हुई थी। महिमा बांका जिले के अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्थ ऑपरेटर के पद पर काम करती थी, लेकिन ससुर की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी। महिमा के मुताबिक, पति का प्रमोशन के बाद झारखंड के रांची में तबादला हो गया है। इस कारण वह अपनी दो साल की बेटी दिव्यांशी के साथ रांची शिफ्ट करने की तैयारी कर रही थी। रविवार को भवेश स्कूटी से उसे लेकर मिरजानहाट स्थित घर पहुंचे। वे लोग अपने कमरे में लगे बेड को ले जाने के लिए खुलवाने लगे। ससुर सूर्य शंकर को ये बात नगवार गुजरी और पहले तो उन्होंने विरोध किया बाद में पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगते ही महिला वहीं पर गिर गई। इसी बीच वह घर से भाग निकला।

लव मैरिज भी थी कलेश की वजह
भवेश भास्कर ने महिमा भारती से 2016 में लव मैरिज की थी। इसके बाद से बेटे की पिता से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने दहेज न मिलने से काफी खफा था। पिता की नाराजगी को देखते हुए बेटे और बहू दोनों ने घर छोड़ दिया और दूसरी जगह जाकर रहने लगे। हालांकि कुछ दिन पहले दोनों अपने घर आए हुए थे, यह देखकर भवेश के पिता काफी नाराज हो गए।

दहेज के लिए परेशान करता था सूर्य शंकर साह
महिमा की मां मंजू देवी ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। कभी नौकरी छोड़ने तो कभी दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। छोटी-छोटी बात पर पिस्टल निकालकर गोली मार देने की धमकी दी जाती थी। डर से महिमा मायके से नौकरी पर आना-जाना करने लगी। अपने पिता की हरकत से दामाद भी परेशान रहते थे, लेकिन पिता के सामने कुछ बोल नहीं पाते थे।

सुसर चाहता था ससुराल में ही रहे बहू
भाजपा नेता का बड़ा बेटा पंकज भास्कर बेंगलुरु में इंजीनियर है। पत्नी टिंकल के साथ वहीं रहता है। सूरज साह चाहते थे कि छोटी बहू महिमा नौकरी छोड़कर ससुराल में रहे, लेकिन ससुर के व्यवहार से बहू का शादी के बाद से पटरी नहीं बैठ रहा था। दो साल से मायके में ही रह रही थी। ससुर के कारण ही नौकरी से रिजाइन करना पड़ा था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications