बीजेपी बोली- कांग्रेस सांसदों को किसने रोका है, सुबह की फ्लाइट पकड़ चले जाएं कश्मीर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद यूरोपीय संघ (EU) के 27 सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर कांग्रेस समेत देश के अन्य दलों ने विरोध व्यक्त किया है। प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर दौरे की आलोचना पर विपक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को किसी ने भी कश्मीर घाटी जाने से नहीं रोका है क्योंकि वहां स्थिति 'सामान्य हो गई है।

 BJP leader shahnawaz hussain says who has stopped congress leaders to go to kashmir

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा, कश्मीर जाना है तो कांग्रेस वाले सुबह की फ्लाइट पकड़कर चले जाएं। गुलमर्ग जाएं, अनंतनाग जाएं, सैर करें, घूमें-टहलें। किसने उन्हें रोका है? अब तो आम पर्यटकों के लिए भी कश्मीर को खोल दिया गया है। शाहनवाज ने कहा कि जब कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटा था, तब शांति-व्यवस्था के लिए ऐहतियातन कुछ कदम जरूर उठाए गए थे, मगर हालात सामान्य होते ही सब रोक हटा ली गई।

शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि यूरोपीय संघ के सांसदों के कश्मीर दौरे पर विपक्ष की हताशा वहां स्थिति के बारे में उसके दुष्प्रचार के विफल होने से उपजी है। उन्होंने कहा, जब स्थिति सामान्य हो गई है तो कांग्रेस नेताओं को राज्य का दौरा करने से किसने रोका है। राहुल गांधी वहां जा सकते हैं। यदि कोई नेता जाना चाहता है तो कोई समस्या नहीं है। यदि यूरोपीय संघ के कुछ सांसद जा रहे हैं तो यह अच्छा है कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

आपको बता दें कि कांग्रेस और बीएसपी समेत सांसदों के कश्मीर दौरे पर सवाल उठाया है। ले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने EU सांसदों को जम्मू-कश्मीर जाने देने और भारतीय सांसदों पर 'बैन' को लेकर सवाल उठाए थे। राहुल ने ट्वीट किया, 'यूरोप के सांसदों का जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए स्वागत है लेकिन भारतीय सांसदों पर प्रतिबंध है और एंट्री नहीं है। इसमें कहीं कुछ गड़बड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+