VIDEO: 'रोसोड़े में कौन था' रैप पर संबित पात्रा ने कांग्रेस को किया ट्रोल, बोले- राहुल ही राशि है
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'कोकिलाबेन रैप' काफी वायरल हो रहा है। 'साथ निभाना साथिया' नामक टीवी सीरियल के एक हिस्से को लेकर बनाया गया रैप सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। अब भी ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में 'रसोड़े में कौन था' शामिल है। इस बीच भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान कांग्रेस को ट्रोल करने के लिए इस रैप का इस्तेमाल किया है। वह वीडियो में कहते हैं कि राहुल ही राशि है। संबित पात्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

CWC मीटिंग को ड्रामा बताया
टीवी सीरियल के इस हिस्से पर म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने रैप तैयार किया है। जिसमें एक सास अपनी बहुओं से पूछ रही हैं कि रसोड़े में यानी कि रसोई में कौन था। उनके साथ इस दौरान उनकी दोनों बहुएं गोपी और राशि हैं। इसी रैप के शब्दों को बदलते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्रोल करने की कोशिश की है। वायरल रैप में बताया गया है कि राशि ने एक साजिश के तहत कूकर से चने निकालकर खाली कूकर चढ़ा दिया, ताकि गोपी को डांट पड़ सके। संबित पात्रा ने राशि की तुलना राहुल गांधी से की है। साथ ही उन्होंने CWC मीटिंग को ड्रामा बताया है।

वीडियो में क्या बोल रहे हैं संबित पात्रा?
वीडियो में संबित पात्रा कहते हैं, 'रसोड़े में कौन था, मैं थी? तुम थीं? कौन था रसोड़े में? छोटी बहु कहती है, ये ये राशि बेन थी। सास कहती है, ये राशि.. कूकर में से चने निकाल दिए और खाली कूकर गैस पे चढ़ा दिया है। इस राशि ने कूकर में से चने निकाल दिए और खाली कूकर गैस पे चढ़ाया है। आज मैं आपको कहता हूं कि ये राहुल ही राशि है और ये खाली कूकर ही कांग्रेस पार्टी है। सारे चने निकाल दिए हैं, ये सारे आपस में ही लड़के सारे चने बाहर हैं कूकर से आज और खाली कूकर गैस पर चढ़ा हुआ है। और ये राहुल ही राशि है, रसोड़े में कौन है ये खेल चल रहा है कांग्रेस पार्टी में। तुमने कूकर खाली किया, नहीं तुमने किया है।'

कुमार विश्वास ने कसा तंज
रसोड़े में कौन था रैप अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं संबित पात्रा द्वारा राशि से राहुल की तुलना किए जाने के बाद इसे और भी ज्यादा देखा जा रहा है। संबित पात्रा ने जब ये बातें कहीं उस वक्त शो में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को लेकर बहस हो रही थी। वहीं ये वीडियो कुमार विश्वास ने भी शेयर किया है। उन्होंने संबित पात्रा पर तंज कसते हुए कहा है, 'जो ज़रा सी पी के बहक गया उसे मय-कदे से निकाल दो, यहां तंग-नज़र का गुज़र नहीं यहां अहल-ए-ज़र्फ़ का काम है !'
Out of Topic Though😁😁
— 𝕯𝖆𝖓𝖌𝖊𝖗 (@TheDangerOP) August 26, 2020
Ohh!!
Sambit Patra comparing Congress with Viral Video of #RasodeMeKonTha from Sath Nibhana Sathiya.
Lol!! #RasodeMeinKaunTha pic.twitter.com/oSntSnbVhK












Click it and Unblock the Notifications