इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य का कांग्रेस से निष्कासन, संबित पात्रा ने कहा- ये रिवर्स इंजीनियरिंग केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। संबित पात्रा ने कहा, ''एक बात मुझे समझ नहीं आ रही है कि किसी के इस्तीफा देने के बाद आप उसे पार्टी से कैसे निकाल सकते हैं। ये रिवर्स इंजीनियरिंग केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। जुपिटर की एस्केप वेलोसिटी और रिवर्स इंजीनियरिंग के वो माहिर हैं।''

bjp leader sambit patra comments on rahul gandhi over expulsion of jyotiraditya scindia

दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया होली के दिन मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे अपनी कार खुद ड्राइव करते हुए गुजरात भवन पहुंचे। यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन्हें अपने साथ 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास लेकर गए। यहां अमित शाह की मौजूदगी में सिंधिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। वे शाह की कार में ही गुजरात भवन लौटे। इस मुलाकात के बाद दोपहर 12.10 बजे ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निष्कासित किया गया है।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने सिंधिया को निष्कासित किए जाने पर कहा, ''एक बात मुझे समझ नहीं आ रही है कि किसी के इस्तीफा देने के बाद आप उसे पार्टी से कैसे निकाल सकते हैं। ये रिवर्स इंजीनियरिंग केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। जुपिटर की एस्केप वेलोसिटी और रिवर्स इंजीनियरिंग के वो माहिर हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+