छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में बीजेपी नेता पर नक्सली हमला, हालत गंभीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में सिर्फ 15 दिन बचे हैं। इससे पहले राज्य में नक्सलियों के हमले में लगातार तेजी देखने को मिली है। रविवार को दंतेवाड़ा जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता नंदलाल मुडामी पर हमला कर दिया। इस हमले में नंदलाल गंभीर से घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कल नक्सलियों ने बीजापुर में आईईडी लगाकर सीआरपीएफ के एक वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें 4 सुरक्षाबल मारे गए थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को एक और बीजेपी नेता को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। नक्सलियों ने बीजेपी के जिला संयोजक पर भी हमला किया है। गीदम बीजापुर रोड पर सुरोखी के पास उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। इस दौरान उनके ड्राईवर को गोली लगी है। इस बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं राज्य में लगातार हो रहे नक्सली हमलों के देखते हुए डीजी ने नक्सली प्रभावित इलाकों में प्रचार में जाने से दो दिन पहले प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को रुट चार्ट स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राज्य में पहले चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है, वहीं दूसरे चरण के लिए लिए 20 नवंबर को वोटिंग होने है। इसके बाद चुनाव के नतीजे अन्य चारों राज्यों के चुनाव परिमाणों के साथ 11 दिसंबर के आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications