दिल्ली में पटाखे पर बैन को लेकर केजरीवाल पर भड़के कपिल मिश्रा, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिवाली के मौके पर 7 नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है कि उन्होंने प्रदूषण को कम करने के लिए क्या-क्या किया। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि 'क्या हर साल दिवाली पर पटाखों को बैन करना उचित है?

दिल्ली में आज तो पटाखे नहीं जल रहे हैं तो प्रदूषण का स्तर आज खराब क्यों है? करवा चौथ के दिन चांद देखने के लिए एक-एक घंटे जद्दोजहद करनी पड़ी और प्रदूषण अपने चरम पर था, लेकिन तब तो पटाखे नहीं चल रहे थे?' उन्होंने कहा, 'हर साल का यही तमाशा है कि दिवाली पर तो पटाखों पर प्रतिबंध लगा देते हैं और पूरे साल कोई प्रतिबंध नहीं। और पटाखों से कोई अलग प्रदूषण होता है इसकी कोई रिपोर्ट भी नहीं है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान सभी जगह पटाखे जलते हैं तो क्या उन देशों को नहीं पता कि प्रदूषण से कैसे डील करना है?
कपिल मिश्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि सरकार को हिंदू धर्म के त्योहारों पर बैन लगाना आता है। क्या कभी सरकार इस पर ऑर्डर दे सकती है कि ईद कैसे मनाई जाएगी और क्रिसमस कैसे मनाई जाएगी, लेकिन दिवाली कैसे मनाई जाएगी यह ऑर्डर देने में सरकार को बड़ा मजा आता है।'












Click it and Unblock the Notifications