Uniform Civil Code: कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, पांच अगस्त और UCC दोनों आने वाले हैं
Uniform Civil Code पर भाजपा नेता कपिल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को समान नागरिक संहिता (UCC) लाएगी। कपिल मिश्रा ने इससे पहले पांच अगस्त के दिन हुए बड़े फैसलों का जिक्र भी किया।
कपिल मिश्रा ने कहा कि पांच अगस्त के दिन ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35ए को निष्प्रभावी किया गया था। इसके अलावा पांच अगस्त के दिन ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ था।

बता दें कि भाजपा लगातार देश के सभी धर्म, समुदाय के लोगों के लोगों के लिए एक जैसे कानून की वकालत कर रही है। हाल ही में जब पीएम ने बयान दिया तो कांग्रेस और डीएमके ने पहले हिंदू धर्म के लिए UCC लाने की नसीहत दी।
गौरतलब कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल जनता को इस मुद्दे पर भड़काने और गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
समान नागरिक संहिता को लेकर पीएम मोदी के बयान के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं। UCC भाजपा के एजेंडे में प्रमुख है। विपक्षी दल इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल कर रहे हैं।
बता दें कि गत दिनों केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी यूसीसी पर बयान दिया था। मेघवाल ने कहा, संविधान में आर्टिकल 44 में यूसीसी का जिक्र है। पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने भी यूसीसी की जरूरत का जिक्र किया है।
कांग्रेस, शिरोमणी अकाली दल (SAD), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) समेत कई और गैर भाजपाई / विपक्षी पार्टियों ने UCC का पुरजोर विरोध किया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारुख अब्दुल्ला ने भी UCC पर तीखा बयान दिया था।
क्या है समान नागरिक संहिता?
सरकार का कहना है कि यूसीसी किसी की धार्मिक स्वतंत्रता का विरोध नहीं करता है। संविधान का अनुच्छेद 25 और अनुच्छेद 26 धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देते हैं और अनुच्छेद 29-30 अल्पसंख्यकों को विशेष विशेषाधिकार की गारंटी देता है।












Click it and Unblock the Notifications