भाजपा नेता हैदर आजम की पत्नी रेशमा खैरती के जन्म को लेकर DNA टेस्ट रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, सामने आया सच
भाजपा नेता की पत्नी रेशमा खैरती के जन्म को लेकर DNA टेस्ट रिपोर्ट में ये खुलासा, सामने आया सच
मुंबई, 28 फरवरी: मुंबई पुलिस ने कि भाजपा नेता हैदर आजम खान की पत्नी रेशमा खैरती खान पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगा सकती है क्योंकि उसे भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए जाली कागजात जमा करने का खुलासा हुआ है। रेशमा खैरती जो कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक थीं उनकी डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में साबित हो चुका है कि वो भारतीय मां-बाप से पैदा हुई हैं और भारतीय है।

मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा डीएनए टेस्ट ने साबित कर दिया है कि भाजपा नेता हैदर आजम खान की पत्नी रेशमा खैरती खान जो कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक थीं, वास्तव में भारतीय माता-पिता से पैदा हुईं और इसलिए एक भारतीय नागरिक हैं। भारतीय पासपोर्ट पाने के लिए उसने जो जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, वह वूरी तरह से जाली था।
रेशमा के खिलाफ चलेगा धोखाधड़ी और जालसाजी का केस
सूत्रों ने कहा कि पुलिस उनके खिलाफ मामले में लागू विदेशी अधिनियम, 1946 की धाराओं को हटा देगी, लेकिन उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगने की संभावना है । खान ने मुंबई हाई कोर्ट में मामले पर सवाल उठाया था और मार्च तक गिरफ्तारी से संरक्षण प्राप्त किया था।
Recommended Video
रिपोर्ट में खैराती और आसमा निकले रेशमा के माता-पिता
एक अधिकारी ने कहा कि मामले की पुलिस ने जांच में रेशमा के डीएनए की तुलना खैराती हसन और आसमा हसन के डीएनए से की, जिनके बारे में उसने कहा कि वह उसके माता-पिता थे । उसका डीएनए दोनों के साथ मेल खाता है, जिससे पता चलता है कि वो उनकी बेटी है और वह भी एक भारतीय नागरिक है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा जिसे मामले की जांच करने के लिए कहा गया था।
जानें क्या है मामला
रेशमा के अलावा, आईपीएस अधिकारी देवेन भारती और सहायक पुलिस आयुक्त दीपक फटांगारे पर 2015 में मामला सामने आने पर मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति नहीं देने के लिए मामला दर्ज किया गया था । मामला पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था। IPS अधिकारी संजय पांडे द्वारा की गई एक जांच रिपोर्ट, जिसे अक्टूबर 2021 में गृह विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि रेशमा ने कथित तौर पर अपना भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस मामले में कथित तौर पर अपराध दर्ज नहीं होने देने के लिए फाटांगरे और भारती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications