पेरियार के खिलाफ एफबी पोस्ट पर भाजपा नेता ने मांगी माफी, कोर्ट में याचिका दायर

Recommended Video

      Periyar के खिलाफ FB Post पर BJP leader H Raja ने मांगी माफी | वनइंडिया हिन्दी

      नई दिल्ली। तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद जिस तरह से भाजपा नेता का नाम सामने आ रहा है उसके बाद इस पूरे मामले में भाजपा नेता एच राजा ने सफाई दी है। एच राजा ने कहा कि मैंने अपने फेसबुक पेज के उस एडमिन को हटा दिया है जिसने पेरियार के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। मैने उसके पोस्ट और कमेंट को डीलीट करवा दिया है। मैं मूर्ती तोड़े जाने और हिंसा की कठोर निंदा करता हूं। एच राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लोगों से मांफी मांगी है।

      H raja

      वहीं पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद एडवोकेट सूर्य प्रकाशम ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने भाजपा नेता एच राजा के फेसबुक पोस्ट के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। एडवोकेट की पीआईएल को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और इस मामले की सुनवाई आज दोपहर में होगी। गौरतलब है कि त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को बुल्डोजर से गिराने के बाद भाजपा नेता के भड़काऊ पोस्ट की वजह से तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति को तोड़ दिया गया था।

      ईवी रामास्वामी यानी पेरियार (1879-1973) ने प्रसिद्ध पेरियार आंदोलन चलाया था। यह आंदोलन नास्तिकता (या तर्कवाद) के प्रसार के लिए जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने द्रविड़ कड़गम नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई थी। इसकी विभिन्न शाखाओं और डीएमके जैसी द्रविड़ियन पार्टियों के सदस्यों ने खुले तौर पर नास्तिकता का प्रसार और उसे स्वीकार किया। हालांकि, समय बीतने के साथ ही इसके कुछ मानने वालों ने धर्म और धार्मिक रीतियों का पालन शुरू कर दिया, जिसके खिलाफ पेरियार ने जीवन भर संघर्ष किया था।

      इसे भी पढ़ें- #PeriyarStatue: तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति पर हुआ हमला, Twitter पर भड़के कमल हासन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+