शाहरूख को 'देशद्रोही' कहने वाले बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने बयान वापस लिया
नई दिल्ली। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उस बयान को वापस ले लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि शाहरूख खान देशद्रोही हैं।
हालांकि उन्होंने अपने ट्वीटस अभी भी ट्विटर अकाउंट से हटाया नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि वो उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। यहां तक कि उन्होंने बोला कि शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्टर हैं।
उन्होंने लिखा है कि अगर भारत में असहिष्णुता होती तो अमिताभ के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख़ न होते, मेरे ट्वीट को कुछ लोगो ने अलग अर्थो में लिया है।
गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर काफी लोग गुस्सा गये हैं और काफी बवाल मच गया है, लोगों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और कैलाश विजयवर्गीय को काफी भला-बुरा कहना शुरू कर दिया है।
मालूम हो कि कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा कि शाहरुख खान रहते तो भारत में हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान के लिए ही धड़कता रहता है। उनकी फिल्मों यहां करोड़ों कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है, यह देशद्रोह नहीं तो क्या?
क्योंकि बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने न्यूज चैनल आज तक से खास बातचीत में कहा था कि देश में थोड़ी असहिष्णुता बढ़ी है, समाज ही नहीं दुनिया के नौजवान जल्दी रिएक्ट करते हैं लेकिन अफसोस आवाजें ही नहीं नकारात्मक आवाजें ज्यादा हो गई हैं, जो कि अच्छी बात नहीं है इसलिए हमें इस सोच को बढा़वा देना चाहिए कि भारत में सारे धर्म बराबर है।













Click it and Unblock the Notifications