भाजपा ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 29 नवंबर को कृषि कानूनों की वापसी पर लग सकती है मुहर

भारतीय जनता पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन व्हिप जारी किया, जिसमें 29 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने पर सदस्यो को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

नई दिल्ली, 25 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन व्हिप जारी किया, जिसमें 29 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने पर सदस्यो को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। व्हिप जारी कर सरकार ने इस बात का संकेत दे दिया है कि सत्र के पहले ही दिन सरकार तीन कृषि कनूनों को निरस्त करने वाला विधेयक पेश कर सकती है। व्हिप में कहा गया है कि सोमवार को सदन में एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी है, जिसका समर्थन करने के लिए सभी सदस्योंको सदन में उपस्थित रहना होगा।

parliament

कैबिनेट ने दी कृषि कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी
बता दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि उनकी सरकार ने उन तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला किया है जिनका पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में किसानों के एक वर्ग द्वारा विरोध किया जा रहा था। बुधवार को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी दे दी, जिनका देशभर के किसान सालभर से भी ज्यादा समय से विरोध कर रहे थे।

गुरुनानक जयंती पर किया था कानूनों को वापस लेने का फैसलामालूम हो कि गुरुनानक जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस करने का फैसला लिया था। कृषि कानूनों को वापस लेने के सरकार के फैसले के साथ दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। हालांकि किसानों का कहना था कि जब तक संसद में इन कानूनों पर फैसला नहीं हो जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस सत्र में कई अहम विधेयक लाने की तैयारी

बता दें कि पांच राज्यों के विधासभा चुनाव एकदम सिर पर हैं। ऐसे में मोदी सरकार शीतकालीन सत्र में कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है। हालांकि विपक्ष भी चुनावों को देखते हुए सरकार को घेरने की तैयारी से सदन में आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+