रघुराज सिंह के बयान से नाराज बीजेपी ने जारी किया नोटिस, बुर्के को लेकर दिया था विवादित बयान

नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने को लेकर विवादित बयान देने वाले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह को बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी ने नोटिस में उनसे सात दिन के अंदर सफाई मांगते हुए कहा है कि क्‍यों ना उन्‍हें बर्खास्त कर दिया जाए। रघुराज उत्तर प्रदेश और अन्य सन्निर्माण कर्मकार समिति की राज्य परामर्शदात्री के अध्यक्ष हैं।

BJP issues a show cause notice to UP Minister Raghuraj Singh burqa ban over remarks

भाजपा ने देर शाम जारी एक बयान में कहा कि संगठन की नीतियों के विरूद्ध क्रियाकलापों व अमर्यादित बयानबाजी के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर पार्टी ने रघुराज सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी करते हुए उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, कोई भी महिला, चाहे व हिन्दू हो या मुस्लिम या किसी भी पंथ, मजहब जाति या समुदाय से जुड़ी हो उनकी मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी टिप्पणी न स्वीकार है और न बर्दाश्त की जा सकती है। महिलाओं और बेटियों का सम्मान पार्टी की रीति-नीति है और उसका पालन करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे इतर व्यवहार करने की अनुमति किसी को भी नहीं है।

रघुराज सिंह ने सोमवार को अलीगढ़ में कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है। मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता। इसे हमारे देश में भी प्रतिबंधित होना चाहिए ताकि आतंकवादी इसका फायदा ना उठा पायें। शाहीनबाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का आतंकवादियों, चोरों और असामाजिक तत्वों को छिपने में मदद करता है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+