अरुण जेटली बोले, नकली हिंदुत्व वाली कांग्रेस को कोई क्यों पसंद करेगा
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सूरत पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से हिंदुत्ववादी पार्टी रही है। ऐसे में कोई बीजेपी के बजाय कांग्रेस को क्यों पसंद करेगा। वे राहुल गांधी के धर्म और हिंदू होने के मसले पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस पार्टी के हिंदुओं के झंडावरदार बनने के दावों पर सवाल खड़ा करते हुए जेटली ने कहा कि जब असल हिंदू पार्टी देश में मौजूद है तो लोग फिर नकली को क्यों पसंद करने लगे। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अब तक कई मंदिरों में दर्शन किए हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदू वोट बैंक को आकर्षित करने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं।

जेटली के निशाने पर कांग्रेस
जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है एकदूसरे को नीचा दिखाने के लिए पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असली हिंदू होने पर सवाल उठाती है तो बीजेपी राहुल गांधी को गैरहिंदू बताती है।

जुबानी जंग हुई तेज
कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए जेटली ने कहा कि 1990 में जो आर्थिक सुधार के कदम उठाए गए थे वो मजबूरीवश थे लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो कदम उठाए हैं वो उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखी है वहीं, कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।

कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार
कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार से पहले जो सरकार थी वो अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार थी। वह नेतृत्वविहीन सरकार थी और ऐसा कहा जाता था कि पीएमओ में एक प्रधानमंत्री तो थे लेकिन वो सत्ता में नहीं थे। उन्होंने कहा कि एक ऐसा वक्त भी आया था जब विदेशी निवेश पूरी तरह रुक गया था। आज हम ईज ऑफ डूइिंग बिजनेस की वर्ल्ड रैंकिग में 42वीं पॉजिशन पर हैं। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications