पीएम मोदी को लेकर बिगड़े सिद्धू के बोल तो भाजपा ने भी किया तगड़ा पलटवार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री का 'काम करने का दिखावा करने वाली दुल्हन' की तुलना करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने सिद्धू को सेक्सिस्ट और जातिवाद कहा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि सिद्धू ने कहा है कि मोदी जी उन नयी-नवेली दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती हैं और चूड़ियां ज्यादा खनकाती हैं। इस एक ही वाक्य में सिद्धू जी ने कांग्रेस की मानसिकता को दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी रेसिस्ट भी है और सेक्सिस्ट भी।

BJP hits back congress leader Navjot Singh Sidhu On their statement, called Racist and sexist

संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू जी ने पहले कहा था कि जब मिशेल ओबामा ब्रेड बनाने के लिए व्हाइट हाउस की रसोई में प्रवेश करती हैं, तो उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ आइटम लखनऊ से हैं। उन्हें लगता है कि मिशेल ओबामा भी सिर्फ रोटी बनाने के लिए पर्याप्त हैं। संबित पात्रा ने कहा कि यह नया भारत है, यहां महिलाएं घर पर रोटी बनाने के लिए मौजूद नहीं हैं, बल्कि देश को आगे ले जाने के लिए है।

दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह ने कहा कि था मोदी जी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटियां कम बनाती है और शोर ज्यादा मचाती है ताकि पड़ोसियों को पता चले कि वह काम कर रही है। इसके अलावा बीजेपी सिद्धू के उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तुलना काले अग्रेजों से की थी। इस पर संबित पात्रा ने कहा कि पीएम काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं। संबित पात्रा ने कांग्रेस को उनके इटैलियन रंग पर गर्व न करने की चेतावन भी दी। पात्रा ने कहा कि है इटैलियन रंग 23 मई को फीका पड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कहा- नहीं तोड़ी आचार संहिता, भेदभाव न करे आयोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+