दिल्ली में हार गये तो भी कल जमकर नाचेंगे भाजपायी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। भाजपा के बड़े और असरदार नेता कल जश्न मनाएंने। हम जोक नहीं कर रहे। कल यानी 10 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय की अहमदाबाद में शादी है। शाह की होने वाली बहू का नाम हर्षिता है। बहरहाल एक बात साफ है कि अगर कल दिल्ली विधानसभा के नतीजे भाजपा के हक में आए तो अमित शाह की खुशी और बढ़ जाएगी।
रिसेप्शन पार्टी कहां
15 फरवरी को दिल्ली में भी रिसेप्शढन पार्टी दी जाएगी। अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, धर्मेंद प्रधान आदि नेता शादी में अहमदाबाद जाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है।
विवाह समारोह का आयोजन अहमदाबाद के वाईएमसीए क्लजब में होगा। मंगनी के कार्यक्रम में अरुण जेटली पहुंचे थे। हर्षिता है। जय और हर्षिता कालेज में साथ-साथ पढ़ते थे।
तब पहुंचे थे दिग्गज
आपको याद होगा कि पिछले साल हुई मंगनी के दौरान भाजपा के सारे दिग्गज नेता लाइन लगाकर मंगनी समारोह में खड़े थे। शाह की बहू के पिता गुणवंत पटेल बड़े बिल्डर हैं।
आडवाणी से अंबानी तक
माना जा रहा है कि विवाह समारोह में लाल कृष्ण आडवाणी,सुषमा स्वराज,मुरली मनोहर जोशी समेत कैबिनेट के सभी मंत्री रहेंगे। इनके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मुकेश अंबानी, गौतम अडानी तथा दूसरे मशहूर उद्योगपति भी नव-दंपति को आर्शीवाद देने के लिए रहेंगे।गुजरात सरकार के सारे मंत्री और शिखर अफसर तो रहेंगे ही।
शाह अहमदाबाद में
बता दें कि अमित शाह शनिवार शाम दिल्ली में वोटिंग खत्म् होते ही अहमदाबाद चले गए थे। शाह ने ने कर्नावती क्लब जाकर भी तैयारियों का जायजा लिया। यहां रिसेप्शहन रखा गया है। रिसेप्शेन के लिए गोर्धन महाराज को कैटरिंग का काम सौंपा गया है, जबकि शादी के दिन खान-पान के लिए मुंबई से कैटरर बुलाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications