BJP ने अपने सभी सांसदों को 6-7 सितंबर के बीच दिल्ली में रहने का दिया निर्देश, जानें क्या खास होगा?
BJP News: भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों को 6 और 7 सितंबर के बीच दिल्ली में रहने का निर्देश जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी सांसदों के साथ पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों और उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा होगी। बता दें कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव भी होने वाला है। आम तौर पर ऐसे चुनाव से पहले पार्टियां अपने सांसदों के लिए व्हिप भी जारी करती हैं, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव में सांसद वोट डालते हैं।
ऐसी चर्चा है कि मंगलवार (12 अगस्त) देर शाम तक एनडीए के उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जा सकता है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी सांसदों के लिए दो दिनों का वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है।

BJP का अपने सांसदों के लिए दो दिनों का अहम वर्कशॉप
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 6 और 7 सितंबर को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस दौरान होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में सांसदों की अनिवार्य उपस्थिति पर जोर दिया गया है। इस दो दिनों की वर्कशॉप में पार्टी से जुड़े कई अहम कार्यक्रम होंगे और पीएम मोदी भी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BJP President का चुनाव फिर टला, RSS के किस बात पर ऐतराज की वजह से नए अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी?
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले BJP की अहम बैठक
अभी बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है, लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। एनडीए के घटक दलों ने पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा में अपना विश्वास जताते हुए उन्हें उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होगा और बीजेपी मंगलवार, 12 अगस्त को एनडीए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव की मतदान तारीख से पहले बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए अहम वर्कशॉप आयोजित की है।
पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भी बीजेपी के सभी सांसदों और राज्यों के विधायकों के लिए ऐसी बैठक बुलाई गई थी। सितंबर में होने वाली बैठक में पार्टी और संगठन के स्वरूप, चुनावों पर चर्चा होगी। साथ ही, पार्टी की भविष्य की रणनीति और जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं उनके लिए तय लक्ष्यों पर भी चर्चा की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक को पीएम मोदी, बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई और दिग्गज संबोधित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: Sharad Pawar ने अजीत पवार संग गठबंधन की अटकलों को किया खारिज, BJP को लेकर कह दी ये बात












Click it and Unblock the Notifications