उपसभापति के चुनाव में बीजेपी को मिला नया साथी, TRS एनडीए में हो सकती है शामिल
नई दिल्ली। जेडीयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा उपसभापति के चुनाव में हरिवंश का टीआरएस द्वारा समर्थन करने के लिए गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को धन्यवाद दिया। वहीं बीजेपी को अगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक नया साथी मिल गया है। बता दें कि बीजेडी , टीआरएस और एआईएडीएमके ने हरिवंश नारायण सिंह के पक्ष में वोटिंग की थी। ऐसा मना जा रहा है कि अगामी लोकसभा चुनावों से पहले टीआरएस एनडीए में शमिल हो सकती है।

गुरुवार को हुए उपसभापति के चुनाव में बीजेडी , टीआरएस और एआईएडीएमके ने एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग की। तेलंगाना बीजेपी प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने कहा कि, अगामी लोकसभा चुनावों और अन्य चुनावों के लिए उन्हें एनडीए गठबंधन में नया साथी मिल गया है। लेकिन राव ने यह भी कहा कि टीआरएस का एनडीए को समर्थन मुद्दा-आधारित था। क्योंकि टीआरएस जीएसटी और राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का समर्थन कर चुकी है।
राव से यह पूछे जाने पर कि क्या टीआरएस को एनडीए सहयोगी के रूप में देखा जाना चाहिए? इस पर राव ने कहा कि, हम टीआरएस को एक संभावित सहयोगी के तौर पर नहीं देखते हैं, लेकिन हम भी नहीं जानते कि 201 9 लोकसभा चुनाव के बाद क्या होगा? राव ने दावा किया अगले साल के चुनावों के बाद कई दोस्त एनडीए में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन सत्ता में फिर से वापसी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications