राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, मतदान से पहले किए गए Tweet को लेकर की शिकायत

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार को 71 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान किया गया। इस बीच राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाने साधने का मौका नहीं चूक रही हैं। बुधवार को मतदान के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया जिसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंच गई है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के उस ट्वीट की शिकायत की है जिसमें उन्होंने बिहार की जनता से महागठबंधन के लिए वोट करने की अपील की है।

BJP files complaint to Election Commission against Congress leader Rahul Gandhi over his tweet

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Employment पर Rahul Gandhi ने PM Modi पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस काल में बिहार राजनीतिक रंग में डूबा हुआ है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पहले चरण की वोटिंग कराई गई। इस दौरान कई राजनीतिक दलों ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बिहार में कांग्रेस महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है, चुनाव से पहले एनडीए को घेरने के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कई साझा रैलियां भी की। हालांकि अब राहुल गांधी खुद अपने ट्वीट को लेकर अब विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी ने राहुल के ट्वीट को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

    बुधवार को बिहार में पहले चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजदूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।' राहुल के इस ट्वीट को लेकर अब बीजेपी ने नाराजगी जताई है। बिजेपी का आरोप है कि आचारसंहिता लागू होने के बाद भी राहुल गांधी महागठबंधन के लिए वोट मांगकर चुनाव आयोग के नियमों को तोड़ रहे हैं। इस सिलसिले में बीजेपी ने चुनाव आयोग में राहुल गांधी की शिकायत भी की है।

    यह भी पढ़ें: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+