दिल्ली के निकाय चुनाव में भाजपा भूली परिवारवाद, रिश्तेदारों को बाटें टिकट

दिल्ली के निकाय चुनावों में भाजपा ने तमाम पार्टी के पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को दिया टिकट, 24 रिश्तेदारों को मिला टिकट

नई दिल्ली। दिल्ली निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपने ही बनाए नियमों को ताक पर रखती नजर आ रही है। पार्टी हमेशा से ही परिवारवाद का विरोध करती आई है लेकिन दिल्ली के निकाय चुनावों में भाजपा ने तमाम परिवार के सदस्यों को टिकट बांटा है। तमाम पार्टी के सदस्यों के परिवारों वालों को इस बार के दिल्ली निकाय चुनावों में टिकट दिए गए हैं।

23 अप्रैल को है नामांकन की आखिरी तारीख

23 अप्रैल को है नामांकन की आखिरी तारीख

भाजपा ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें 112 उम्मीदवारों टिकट दिया गया है, इससे पहले पार्टी ने रविवार को 160 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें से पांच सीटें शिरोमणि अकाली दल को दी गई हैं। दिल्ली में नामांकन का आखिरी दिन 23 अप्रैल है।

पार्टी के पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को भी मिला टिकट

पार्टी के पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को भी मिला टिकट

दिल्ली में कुल 272 वार्ड हैं, मौजूदा समय में अधिकतर पर भाजपा का कब्जा है। एक विश्लेषण पर नजर डालें तो इस बार टिकट बंटवारे में भाजपा ने पार्टी के कारयकर्ताओं के परिजनों को टिकट देने में प्राथमिकता दिखाई है। दिल्ली से भजापा के सांसद उदित राज के भतीजे विजय को भजापा ने मंगोलपुरी- बी वार्ड से टिकट दिया है। कुरैश नगर से रुबीना को टिकट दिया गया है जोकि काउंसलर हूर बानो इस्माइल की बेटी हैं, उनके बेटे इमरान इस्माइल को बी टिकट दिया है।

24 रिश्तेदारों को मिला टिकट

24 रिश्तेदारों को मिला टिकट

कुछ इसी तरह से कमलेश देवी जोकि बीर सिंह के साली हैं उन्हें भी टिकट दिया गया है। बीर सिंह दिल्ली पश्चिम के काउंसलर हैं। वाजीपुर की काउंसल पूनम शर्मा के रिश्तेदार हरीश शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है। हरीश मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं। पूनम के ससुर सुरेश भारद्वाज भी यहां के स्थानीय काउंसल रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा ने इस बार 24 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिनका या तो पार्टी में कोई पद है या फिर वह किसी भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं। वहीं भाजपा ने 4 ऐसे उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

तमाम रिश्तेदारों और 60 वर्ष से अधिक को मिला टिकट

तमाम रिश्तेदारों और 60 वर्ष से अधिक को मिला टिकट

भजनपुरा से भाजपा उम्मीदवार गुरजीत कौर कुलवंत सिंह बाथ की पत्नी हैं। कुलवंत सिंह दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं, वहीं दिल्ली भाजपा के सचिव गजेंद्र यादव की पत्नी को भी मेहरौली से टिकट दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र बेनीवाल की पत्नी मीनाक्षी बेनीवाल को भी पार्टी ने कोहट इंकलेव से टिकट दिया है। जबकि रमेश नगर से वीना वीरमानी को टिकट मिला है। वीना के पति गुलशन वीरमानी केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन के स्पेशल ड्यूटी पर अधिकारी हैं। कर्नल बीके ओबराय जिनकी उम्र 70 वर्ष है उन्हें राजौरी गार्डेन से टिकट दिया गया है, इनके अलावा तिलक रारज कटारिया को शालीमार बाग, जोगी राम जैन को कमला नगर, वीना को रमेश नगर से टिकट दिया गया है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+