धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही बीजेपी
Odisha News: ओडिशा में बीजेपी नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव पर अपनी नजरें जमा दी हैं। बीजेपी नेतृत्व इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनके वरिष्ठ नेता, जो अभी राज्यसभा में हैं, आगामी लोकसभा चुनाव लड़ें। ओडिशा से चुनावी मैदान में उतरने वाले बीजेपी के दो नेता हैं। एक हैं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और दूसरा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
धर्मंद्र प्रधान ओडिशा के मूल निवासी हैं। साथ ही राज्य में बहुत सक्रिय हैं। अश्विनी वैष्णव राजस्थान से हैं, लेकिन उन्होंने आईएएस अधिकारी के रूप में ओडिशा में काम किया है। राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। अश्विनी वैष्णव का राज्यसभा कार्यकाल 3 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। उन्होंने राजनीति में प्रवेश के बाद बहुत तेजी से टॉप पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- '350 करोड़ रुपये की बरामदगी पर जांच कराएं नवीन पटनायक', भाजपा ने ओडिशा सरकार को घेरा












Click it and Unblock the Notifications