'350 करोड़ रुपये की बरामदगी पर जांच कराएं नवीन पटनायक', भाजपा ने ओडिशा सरकार को घेरा

ओडिशा में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के हमले तेज हो रहे हैं। अब भाजपा ने ब्लैक मनी के मुद्दे पर बीजू जनता दल को घेरा है।

भाजपा ने शुक्रवार को बोलांगीर में शराब कारोबारियों पर आईटी छापे के दौरान 350 करोड़ रुपये की बरामदगी होने और एक महीना बीत जाने के बावजूद इतने बड़े मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर बीजेडी सरकार को निशाने पर लिया।

odisha

भुवनेश्वर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रवक्ता मनोज महापात्रा ने कहा, 'अगर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लगता है कि वह पाक-साफ हैं, तो उन्हें जस्टिस अरिजीत पसायत, जो काले धन पर विशेष जांच दल (एसआईटी) के उपाध्यक्ष हैं, को पत्र लिखकर इतनी बड़ी मात्रा में काले धन की बरामदगी को लेकर जांच की मांग करनी चाहिए।'

मनोज महापात्रा ने आगे कहा, 'आईटी की रेड में बोलांगीर में शराब कारोबारियों से 350 करोड़ रुपये की वसूली को एक महीना बीत चुका है, लेकिन नवीन पटनायक सरकार अभी मुंह पर टेप चिपकाए हुए है, हम जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चुप क्यों हैं और साहू बंधुओं और बीजू जनता दल के बीच क्या रिश्तेदारी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+