BJP नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली में की NRC की मांग, बोले- अवैध अप्रवासी खतरनाक

Recommended Video

    Delhi में NRC लागू कराने की मांग, Manoj Tiwari बोले- Delhi में dangerous हैं अवैध अप्रवासी |वनइंडिया

    नई दिल्ली: असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनआरसी) की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई। इस लिस्ट में करीब 19 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं है। हालांकि इन लोगों को अभी एक अंतिम मौका और मिलेगा। ये लोग फॉरेन ट्रिब्यूनल जाकर इसके खिलाफ अपील दायर कर सकते हैं। वहीं बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एनआरसी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एनआरसी की जरूरत है।

    JP Delhi Chief Manoj Tiwari says nrc needed in delhi

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में भी एनआरसी की जरूरत है क्योंकि स्थिति बेहद खतरनाक होती जा रही है। अवैध अप्रवासी जो यहां बस गए हैं, वे सबसे खतरनाक हैं, हम यहां एनआरसी को भी लागू करेंगे।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी वो एनआरसी की जरूरत बता चुके हैं। इसी साल मई में उन्होंने कहा था कि रोहिंग्या घुसपैठियों के हमले से दिल्ली में लोग लगातार डर के साए में जी रहे हैं. इसलिए यहां भी नेशनल रजिस्ट्रर ऑफ सिटिजंस कानून लागू होना चाहिए, ताकि लोग चैन से रह सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+