बीजेपी ने केवल बेल्लारी के लिए काम किया: राहुल गांधी
शनिवार को कर्नाटक के बेलगाम पहुंचे राहुल गांधी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा देश में संसद नहीं चलने देती है। कोई बिल पारित नहीं होने नहीं देती है। वह हमें भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हैं लेकिन उन्हें खुद की पार्टी का भ्रष्टाचार नहीं दिखता है।
उनकी सरकार यहां थी तो उन्हीं के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक को लूट लिया। यह सब उन्हें नहीं दिखता है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस किसी से भेदभाव नहीं करती हैं। यह सबकी पार्टी है। यहां कोई छोटा-बड़ा नहीं है, हम लोगो के विकास की बात करते हैं, लोगों को एक करने की बात करते हैं। हम किसी को धर्म औऱ जाति के नाम पर नहीं बांटते हैं।
राहुल ने कहा कि हम देश में मनरेगा लेकर आये हैं, हमने लोकपाल बिल, आरटीआई लोगों को दिया है। आज कर्नाटक आईटी हब कहा जाता है तो भी इसका क्रेडिट मेरे पापा राजीव गांधी को जाता है जिन्होंने देश में आईटी का बीज बोया था लेकिन यह वह भाजपा है जिसने उस समय भी इसका तगड़ा विरोध किया था। लेकिन जब आज मेरे पापा का बीज एक वृक्ष बन चुका है तो यही भाजपा इसे देश और अपनी तरक्की से जोड़ देती है।
पढ़े: राहुल गांधी की पूरी स्पीच
राहुल ने कहा कि जब 2014 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम युवाओं, महिलाओं और गरीबों के साथ मिलकर काम करेंगे। मैं आप लोगों में से ही सांसद और विधायक निकालूंगा। देश सबका है इसलिए देश की सत्ता में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications