बेलगाम रैली में राहुल गांधी जमकर बरसे भाजपा पर

- राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जनता को धर्म के नाम पर लड़ाना चाहते हैं, जनता की ताकत को बांटना चाहते हैं, जबकि हमारी सोंच 3000 साल पुरानी है, जो सोंच अशोक की थी, गौतम बुद्ध की थी और जिसका जिक्र भगवदगीता में है, वहीं सोंच हमारी है। हम जनता के हाथों में ताकत देना चाहते हैं।
- राहुल के अनुसार हम गरीबों और आम आदमी को मजबूत बनाते हैं लेकिन भाजपा के लोग अमीरों, कार्पोरेट और बिजनेस मैन की सरकार बनाते हैं। ये लोग जनता की ताकत को कुछ हाथों में सीमित कर देना चाहते हैं।
- राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब 1980 में राजीव गांधी ने कम्प्यूटर युग की शुरूआत की तब विपक्ष ने इसका विरोध किया और कहा कि कम्प्यूटर के आने से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी लेकिन जब कम्प्यूटर युग सफल हुआ तो भाजपा के लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि भारत आईटी हब बन सकता है। ऐसे में यह पूछा जाना चाहिए कि इसकी शुरूआत किसने की, इसकी शुरूआत राजीव गांधी और एस एम कृष्णा जी ने की। कर्नाटक को आईटी के क्षेत्र में यहां की जनता ने मजबूत बनाया क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ मिलकर काम किया।
- भाजपा के लोग भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते हैं, इन्हें खुद का भ्रष्टाचार नहीं दिखता है। यहां के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देना पड़ा और फिर भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। भाजपा के लोगों को छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार नहीं दिखता है। जबकि हम भ्रष्टाचार को रोंकने के लिए लोकपाल बिल लाये, आरटीआई लेकर आये और जनता को ताकत दी। हमने गरीबों के लिए मनरेगा दी, जिससे कि उन्हें रोजगार मिला। आज संसद में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 6 बिल पड़े हुए हैं लेकिन भाजपा के लोग इनका विरोध कर रहे हैं, जिससे कि ये बिल पास न हो सकें।
- राहुल गांधी ने कहा कि यहां भाजपा की सरकार आयी थी। उसने कर्नाटक को लूट लिया। कहते थे कि हम 24 घंटे बिजली देंगे लेकिन सिर्फ तीन घंटे बिजली मिली। बेल्लारी को लूट किया, खनन माफियाओ को बढ़ावा दिया लेकिन जब कांग्रेस के सरकार आयी तो कर्नाटक में गरीबों को कम दाम पर चावल दिया।
- राहुल ने वादा किया कि जब 2014 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम युवाओं, महिलाओं और गरीबों के साथ मिलकर काम करेंगे। मैं आप लोगों में से ही सांसद और विधायक निकालूंगा। देखें वीडियो-
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/M9ML8W7hUQQ" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications