बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राष्ट्रीय पार्टियां RTI के दायरे से बाहर नहीं: चुनाव आयोग
Recommended Video

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा है कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) की घोषणा के बाद राष्ट्रीय पार्टियां पब्लिक अथॉरिटी होने की वजह से सूचना का अधिकार (RTI) एक्ट के अंतर्गत आती है। चुनाव आयोग ने इस बात की पुष्टी तब की है, जब उन्हीं के ही एक पैनल ने कहा था कि राजनीतिक पार्टियां आरटीआई एक्ट के दायरे से बाहर है। आयोग का यह आदेश केंद्रीय सूचना आयोग के निर्देश के विपरीत था, जिसने छह राष्ट्रीय दलों को पारदर्शिता कानून के तहत लाने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि केंद्रीय सूचना आयोग ने 3 जून 2013 को राष्ट्रीय पार्टियों को आरटीआई एक्ट के तहत पब्लिक अथॉरिटी घोषित किया था। अपने निर्देश में सीआईसी ने कहा है कि पार्टियों को मिलने वाले कंट्रीब्यूशन और उनके एन्यूअल ऑडिट अकाउंट को आयोग में जमा कराने के साथ-साथ पब्लिक डोमेने में भी डाल दिए जाए।
पुणे के रहने वाले विहार ध्रुव ने आरटीआई के माध्यम से छह राष्ट्रीय दलों- भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा समाजवादी पार्टी द्वारा इलेक्टोरल बॉंड के माध्यम से जुटाए गए चंदे की जानकारी मांगी थी।
अपने आदेश के पहली अपील में आयोग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'आयोग में आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह राजनीतिक दलों से संबंधित है और वे आरटीआई के अधिकार से बाहर हैं।'
चुनाव आयोग में प्रथम अपीलीय अधिकारी केएफ विलफ्रेड ने आदेश में लिखा कि वे सीपीआईओ के विचारों से सहमत हैं। जिन 7 राजनीतिक दलों के बारे में सूचना मांगी गई है उनमें से छह- भाजपा, कांग्रेस, बसपा, राकांपा, भाकपा और माकपा को आयोग की पूर्ण पीठ ने 3 जून 2013 को आरटीआई कानून के दायरे में लाया था।
हालांकि, उच्च न्यायालयों में आदेश को चुनौती नहीं दी गई है, लेकिन राजनीतिक दलों ने उन पर निर्देशित आरटीआई आवेदनों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। कई कार्यकर्ताओं ने सीआईसी आदेश के अनुपालन के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां मामला अभी भी लंबित है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications