20 जवानों की वीरगति के बाद भाजपा ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम, वर्चुअल रैली स्थगित की

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में देश के 20 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। सैनिको के इस बलिदान पर दुख जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे बहादुर जवानों ने गलवान घाटी में भारत माता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। देश उनका कर्जदार है। मैं इन जवानों के बलिदान पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारतीय जनता पार्टी ने फैसला लिया है कि वह अगले दो दिनों तक अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम और वर्चुअल रैली को स्थगित कर रही है।

jp nadda

Recommended Video

    Indian China Clash : पंजाब में शहीद Satnam Singh को दी अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि, चीन ने भारत के साथ सीमा पर झड़प का मुद्दा निष्पक्ष तरीके से सुलझाने पर सहमति जताई है।

    चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह जितनी जल्दी संभव हो पीछे हटने और तनाव कम करने की कोशिश करेगा। इसी बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने समकक्ष चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर इस घटनाक्रम को लेकर बातचीत की है। गलवान घाटी में हिंसा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी को सख्त संदेश दिया है। जयशंकर ने यी से कहा- गलवान में जो हुआ, वह पूर्वनियोजित और योजनाबद्ध था, इसी के वजह से सारी घटनाएं हुईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+