कर्नाटक बंद कर हमें डराना चाहते हैं सिद्धारमैया, मैं यहां उनको चुनौती देने आया हूं: अमित शाह

मैसूर में बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से डरी हुई है। इसी वजह से कांग्रेस 4 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री की कर्नाटक दौरे को रोकना चाहती है

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की दो बड़ी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगी हुई है। बंद के बावजूद बीजेपी चीफ अमित शाह ने मैसूर में रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा 'कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सूबे को बंद कर हमें डराना चाहते हैं, मैं यहां CM को चुनौती देने आया हूं।' अमित शाह ने सिद्दारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वो कुछ भी कर लें बीजेपी को नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दें कि महादायी विवाद पर केंद्र सरकार की कथित बेरुखी से नाराज होकर लोगों ने गुरुवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है।

 'बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से डरी हुई है कांग्रेस'

'बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से डरी हुई है कांग्रेस'

मैसूर में बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से डरी हुई है। इसी वजह से कांग्रेस 4 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री की कर्नाटक दौरे को रोकना चाहती है। आपको बता दें कि 4 फरवरी को कर्नाटक में पीएम मोदी की रैली है। उस दिन भी कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया है। कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा ने बंद को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए इसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस की भूमिका होने का आरोप लगाया। उसने कहा कि यह जानबूझकर ऐसे दिन किया जा रहा है।भाजपा के सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए इसे सरकार प्रायोजित बंद करार दिया।

 महादयी पानी वितरण विवाद को लेकर बंद

महादयी पानी वितरण विवाद को लेकर बंद

बंद का मकसद राज्य और केंद्र सरकार पर महादयी पानी वितरण विवाद पर समाधान निकालने के लिए दबाव बनाना है। साथ ही कालसा-बांदुरी बांध योजना का इस्तेमाल नहीं किए जाने का विरोध कर रहे हैं, ऐसा किए जाने से महादायी नदी का पानी उत्तरी कर्नाटक के जिलों में चला जाएगा। इस योजना का मकसद था कि जुड़वा शहर हुबली-धरवाड और बेलागावी तथा गाडग जिलों में पीने के पानी की सप्लाई ठीक ढंग से हो सकेगी।

कर्नाटक में इसी साल होंगे चुनाव

कर्नाटक में इसी साल होंगे चुनाव

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस यहां पर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी 10 फरवरी को राज्य का दौरा प्रस्तावित है। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। दोनों दलों के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। थोड़े दिनो पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जहां भाजपा, संघ और बजरंग दल के लोगों को आतंकवादी बताया था वहीं अमित शाह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+