Lok Sabha Result 2024: स्मृति ईरानी, माधवी लता, अन्नामलाई...भाजपा के वो बड़े चेहरे, जिनका नहीं चला जादू

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सबके सामने हैं। इस बार बीजेपी को यूपी सहित देशभर की कई अहम सीटों पर बड़ा झटका लगा है। सीटों के मामले में बीजेपी को 2019 के मुकाबले बड़ा नुकसान हुआ है। इसी के साथ कई बीजेपी के बड़े चेहरे चुनाव हार गए।

इस बार आम चुनाव भाजपा के लिए पिछले दो इलेक्शन के काफी अलग रहा। इस बार भाजपा जो 400 पार का नारा दे रही थी, वो 292 पर ही सिमट गई, हालांकि बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया, लेकिन पार्टी के कई बड़े चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में जानिए भाजपा के 6 बड़े चेहरे, जो चुनाव हार गए।

BJP Candidate lost election

स्मृति ईरानी की करारी हार

सबसे पहले बात केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी की, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी से हरा दिया था, लेकिन इस बार वो खुद अपनी सीट नहीं बचा पाई। स्मृति ईरानी की अमेठी से करारी हार हुई है। उनको कांग्रेस के केएल शर्मा ने 1 लाख 67 हजार 196 वोटों से हराया। स्मृति को कुल 3 लाख 72 हजार 032 वोट मिले, जबकि केएल शर्मा ने 5 लाख 39 हजार 228 वोट हासिल किए।

माधवी लता 3 लाख वोटों से हारीं

वही हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर देने वाली बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी 5वीं बार जीते। उन्होंने माधवी लता को 3.38 लाख वोटों से हराया है।

नवनीत राणा की भी शिकस्त

तीसरा बड़ा चेहरा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं नवनीत राणा हैं, जिनको इस बार अमरावती सीट पर बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े ने उन्हें शिकस्त दी। राणा को 19731 हजार वोटों से हार मिली है।

के अन्नामलाई की चुनावी हार

वहीं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयम्बटूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के अन्नामलाई भी चुनाव हार गए। उनको द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से गणपति पी. राजकुमार ने पटखनी दी। अन्नामलाई 118068 वोटों से हार गए। गणपति को 568200 वोट मिले, जबकि अन्नामलाई को 450132 लोगों ने वोट दिया।

भोजपुरी स्टार निरहुआ हारे

यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार और भाजपा कैंडिडेट दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को हार का मुंह देखना पड़ा।निरहुआ को सपा उम्मीदार धर्मेंद्र यादव से करारी शिकस्त मिली। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ को 1 लाख 61 हजार वोटों से हराया है।

उज्ज्वल निकम की भी चुनावी हार

इस लिस्ट में कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल निकम का नाम भी शामिल हैं। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम को कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने करारी शिकस्त दी है। वर्षा गायकवाड़ ने उज्ज्वल 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। वर्षा को कुल 4 लाख 45 हजार 545 वोट मिले, जबकि निकम को 4 लाख 29 हजार 31 लोगों ने वोट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+