Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा में क्यों उड़ रही है गठबंधन की 'अफवाह', क्या बोल रही है BJP-BJD? कांग्रेस का भी है अपना दावा

ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर इसकी अफवाह उड़ाने का आरोप लगा रही हैं। दोनों दलों में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर ऐसी अटकलें मुख्य तौर पर लोकसभा चुनावों को लेकर लग रही हैं, लेकिन दोनों ही दल इसे अफवाह बता रहे हैं।

ओडिशा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने साफ किया है कि बीजेडी के साथ कोई बातचीत नहीं हुई और ना ही गठबंधन की कोई संभावना है। वहीं पार्टी के चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर का आरोप है कि ऐसी अफवाहें बीजू जनता दल की ओर से उड़ाई जा रही हैं।

odisha bjp bjd

बीजेपी-बीजेडी एक-दूसरे पर लगा रहे हैं अफवाह उड़ाने का आरोप
इसके ठीक उलट बीजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने आरोप लगाया है कि गठबंधन की अफवाहें बीजेपी की ओर से पैदा की गई हैं। उनका दावा है कि बीजद अपने दम पर मजबूत है और उसे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Madhavi Latha पर बीजेपी ने हैदराबाद में क्यों खेला दांव, कहीं घर में न घिर जाएं ओवैसी

बीजेपी गठबंधन की अफवाह उड़ा रही है-बीजेडी
उन्होंने शनिवार को मीडिया वालों से कहा, 'बीजेपी गठबंधन की अफवाह उड़ा रही है। वास्तव में बीजेडी को किसी भी दल के साथ ऐसे गठबंधन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता के आशीर्वाद से यह खुद ही बहुत मजबूत है।' उनके मुताबिक, 'हम नहीं समझ पा रहे हैं कि वे (भाजपा नेता) ऐसी अफवाहें क्यों उड़ा रहे हैं।'

बीजेडी नेता का दावा है कि उनकी पार्टी को विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलेगी और नवीन पटनायक छठी बार सरकार बनाएंगे। साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में भी बड़ी जीत मिलेगी।

बीजेडी की लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा
उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में बीजेडी को 147 से 120 सीटें मिलेंगी और लोकसभा चुनाव में पार्टी 21 में से 17 सीटें जीत पाएगी। वहीं पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वालों को लेकर उनका कहना है कि या तो उन्हें पार्टी से निकाला गया है या उन्हें लग रहा था कि इस बार टिकट कटने वाला है।

बीजेपी का दावा, बीजेडी ने उछाला गठबंधन का विचार
दूसरी तरफ बीजेपी नेता विजय पाल सिंह तोमर ने बीजेडी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह के गठबंधन की चर्चा से इनकार किया है। उनका दावा है कि गठबंधन का विचार बीजेडी की ओर से ही उछाला गया था।

उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानता कि बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में क्या चर्चा हुई, क्योंकि मैं उसका सदस्य नहीं हूं। जहां तक ओडिशा की बात है तो विधानसभा चुनावों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।' वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भरोसा जताया है कि इस बार पार्टी राज्य की सभी 21 लोकसभा सीटें जीतेगी और ओडिशा में सरकार भी बनाएगी।

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और बीजेडी के शीर्ष नेतृत्व में दिखी ट्यूनिंग
दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तब से लगनी शुरू हुई थी, जब पिछले साल अगस्त में गृहमंत्री अमित शाह और नवीन पटनायक के भरोसेमंद वीके पांडियन के बीच मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों दलों के बीच कई मसलों पर सहमति नजर आई।

सूत्रों के अनुसार खासकर मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के बीच ट्यूनिंग में देखी गई है और उनकी शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हुई सराहना से और भी कयासबाजियों को मौका मिला।

जहां अमित शाह ने पटनायक को 'लोकप्रिय मुख्यमंत्री' कहा था, वहीं सीएम ने भुवनेश्वर की एक सभा में मोदी सरकार को 10 में से 8 नंबर दिए
थे।

अश्विनी वैष्णव को मिला बीजेडी का समर्थन
इस बीच जब हाल में राज्यसभा चुनाव में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी को बीजद का भी समर्थन मिला तो ऐसा ही लगा कि दोनों दलों में आपसी रजामंदी बनी है।

पीएम मोदी नवीन पटनायक को बचा चुके हैं 'मित्र'
बीते 3 फरवरी को आईआईएम संबंलपुर की एक जनसभा में पीएम मोदी ने सीएम पटनायक को अपना 'मित्र' बताया था और तब से दोनों दलों के करीब आने की अटकलें और ज्यादा तेज हो गई थीं।

कांग्रेस का अभी भी है दावा, दोनों में होगा गठबंधन
अब जबकि दोनों ही दलों ने 2024 के चुनावों में किसी तरह के गठबंधन की संभावनाएं खारिज कर दी हैं, वहीं कांग्रेस के एक नेता विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने दावा किया है कि दोनों दलों के बीच दोनों चुनावों में सीटों का बंटवारा होगा।

इसके पक्ष में जयपुर के एमएलए का दावा है कि भाजपा के 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ओडिशा से एक भी नाम नहीं आना, इसी बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य में दोनों ही दलों के बीच सीटों का तालमेल होने जा रहा है। (इनपुट-पीटीआई)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+