सांप्रदायिक हिंसा के लिए BJP-RSS जिम्मेदार, विपक्ष की आवाज को भी दबाया जा रहा है- सोनिया गांधी

नई दिल्ली, अप्रैल 16। रामनवमी के मौके पर उसके बाद से देश के कई राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और RSS पर हमला बोलते हुए कहा है कि आज देश में नफरत, कट्टरता, अहिष्णुता और झूठ-फरेब का बोलबाला देखने को मिल रहा है। सोनिया गांधी ने कहा है कि यह सरकार और आरएसएस मिलकर देश में जो नफरत फैल रही हैं, वो इस देश को बर्बाद कर देंगी।

Sonia gandhi

इंडियन एक्सप्रेस में छपे एक आर्टिकल के जरिए सोनिया गांधी ने कहा है कि इस देश में जो सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, उसके सत्तारूढ़ बीजेपी की सरकार और आरएसएस जिम्मेदार हैं। सोनिया गांधी के इस आर्टिकल का शीर्षक है 'नफरत के वायरस'।

क्या लिखा है सोनिया गांधी ने आर्टिकल में?

सोनिया गांधी ने लिखा है- "भारत की विविधिताओं को स्वीकार करने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री आज हिंसा को रोकने में नाकाम हैं। आज यह कठोर वास्तविकता बन चुकी है कि सदियों से जो विविधिताएं हमारे समाज को परिभाषित करती आ रही हैं, उनमें अब बदलाव किए जा रहे हैं और हमें बांटने की कोशिश की जा रही है।"

सोनिया गांधी ने इस दौरान सत्ता पक्ष पर विपक्षी दलों की आवाज को भी दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह स्थिति देश में उन्माद पैदा कर सकती है। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत को स्थायी उन्माद की स्थिति में रखने की इस विभाजनकारी योजना में कुछ और भी घातक है। सत्ता में बैठे लोगों की विचारधारा के विरोध में सभी असहमति वाली राय को बेरहमी से दबाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आ हर देशवासी बीजेपी और आरएसएस के द्वारा फैलाई जा रही नफरत की कीमत चुका रहा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है, "भारत की सच्ची संस्कृति साझा उत्सव, समुदाय और एकजुट रहने की है। आइए इसे बचाने का संकल्प लें"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+