तो मुलायम सिंह के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अमर सिंह?

Recommended Video

    Mulayam Singh के खिलाफ Loksabha Election में ताल ठोकेंगे दोस्त Amar Singh | वनइंडिया हिंदी

    आजमगढ़। किसी जमाने में मुलायम सिंह यादव के बेहद अजीज रहे अमर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है, वजह उनकी और भाजपा की बढ़ती नजदीकियां और इन दिनों अमर सिंह का भगवा अवतार में दिखना है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमर सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कि इसी बीच एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने पूर्व एसपी नेता अमर सिंह को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

    तो मुलायमके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अमर सिंह?

    तो मुलायमके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अमर सिंह?

    और उनके सामने साल 2019 में आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही है, आपको बता दें कि आजमगढ़ से अमर सिंह के तथाकथित बड़े भईया यानी मुलायम सिंह सांसद हैं। अगर ऐसा होता है तो ये अमर सिंह और मुलायम की सीधी टक्कर होगी।

    एसबीएसपी मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने दिया ऑफर

    एसबीएसपी मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने दिया ऑफर

    बता दें कि मंगलवार को एसबीएसपी मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अगर अमर सिंह आजमगढ़ से 2019 चुनाव लड़ना चाहते हैं और सीट हमारे कोटा के तहत आती है तो हम खुशी-खुशी उन्हें ऑफर करेंगे, एसबीएसपी के दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हैं, हम खुशी-खुशी उनका स्वागत करते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए में अभी सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं हुई है।

    मुलायम सिंह ने बीजेपी को हराया था

    मुलायम सिंह ने बीजेपी को हराया था

    मालूम हो कि 2014 लोकसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के रमाकांत यादव को हराकर मुलायम ने जीती थी।

    पीएम मोदी ने भी दी अमर सिंह को तवज्जो...

    पीएम मोदी ने भी दी अमर सिंह को तवज्जो...

    गौरतलब है कि रविवार को लखनऊ में संपन्न हुए योगी सरकार के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में अमर सिंह को तवज्जो दी थी और इस दौरान अमर सिंह खुद भगवा कुर्ते में नजर आए, जिसके बाद से लगातार ये कहा जा रहा है कि अमर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। खुद अमर सिंह इन दिनों पीएम मोदी के कसीदे पढते नजर आ रहे हैं उन्होंने तो मोदी और उनकी सरकार की खुलकर तारीफ करते हुए कहा था कि अब उनकी जीवन मोदी को समर्पित है। अमर सिंह ने कहा था बीजेपी से उनके जुड़ना का फैसला (बीजेपी अध्यक्ष) अमित शाह को करना है, मैं बीजेपी से जुड़ूं या नहीं, लेकिन अब मोदी जी के लिए ही काम करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+