BJP ने कर्नाटक सरकार पर तिरूपति लड्डू के लिए नंदिनी घी की सप्‍लाई रोकने का लगाया आरोप, सीएम ने दिया ये जवाब

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछली बोम्‍मई सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार में ही कर्नाटक मिल्‍क फेडरेशन ने एक साल पहले ही तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की सप्‍लाई बंद दी थी। इसके साथ ही सीएम ने साफ किया कि राज्य सरकार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को कम कीमत पर नंदिनी घी की आपूर्ति करके किसानों के हित के खिलाफ नहीं जा सकती।

CM Siddaramaiah

सीएम सिद्धारमैया ने ये बात कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील के आरोप का जवाब देते हुए कही। जिसमें कटील ने कहा था कि कांग्रेस सरकार द्वारा मंदिरों और हिंदू भक्ति के प्रति उदासीनता भरा रवैया अपनाए हुए है।

जानें कब और कैसे शुरू हुआ ये विवाद

बता दें केएमएफ अध्यक्ष भीमा नायक ने बयान दिया था कि टीटीडी को तिरूपति लड्डू बनाने के लिए एक नया घी सप्‍लाई करने वाले मिल चुके हैं। जिस पर भाजपा नेता कतील ने ट्वीट करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया था कि

मंदिरों और हिंदू भक्ति के प्रति उदासीनता की कांग्रेस कर्नाटक नीति के कारण तिरूपति लड्डू के लिए नंदिनी की घी आपूर्ति रोक दी गई है। तिरुपति के साथ 50 साल की विरासत को खत्म कर दिया गया है और सिद्धारमैया की हिंदू विरोधी नीति इसका प्रमाण है।

भाजपा नेता के आरोप पर सिद्दारमैया बोली ये बात

सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि तिरुपति को घी की आपूर्ति डेढ़ साल पहले कर्नाटक मे भाजपा सरकार द्वारा खत्‍म कर दी गई थी। इसके साथ ही सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा सांसद कटील कृपया अब बताएं कि क्या पिछली सत्तारूढ़ भाजपा सरकार हिंदू धर्म के खिलाफ है? या तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्‍मई केवल हिंदू विरोधी थे?

तिरुपति बाला जी को घी की आपूर्ति करने पर क्‍या बोले सीएम

सिद्धारमैया ने कहा कि टीटीडी मूल्य से सहमत है, तो केएमएफ तिरुपति लड्डू बनाने के लिए घी की आपूर्ति करने के लिए हमारी सरकार तैयार है। सीएम ने कहा लोगों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ डेयरी किसानों का जीवन भी हमारे लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए यदि तिरूपति मंदिर देश के किसानों के हित में हमारे द्वारा मांगी गई कीमत देने पर सहमत हो जाता है, तो हमें घी की आपूर्ति करने में कोई समस्या नहीं है।

भीमा नायक बोले- लड्डू अब पहले जैसे नहीं रहेंगे

वहीं बल्लारी में पत्रकारों से बात करते हुए केएमएफ अध्यक्ष भीमा नायक ने कहा था कि मुझे लगता है कि लड्डू अब पहले जैसे नहीं रहेंगे। मैं आपको यह भी आश्वासन दे सकता हूं कि नंदिनी बाजार में सबसे अच्छा घी स्‍प्‍लाई करता है यदि कोई ब्रांड नंदिनी से कम कीमत पर घी की आपूर्ति कर रहा है, तो मैं मानता हूं कि क्‍वालिटी से समझौता किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+