अब भाजपा-आप का फोकस तीन उप चुनावों पर

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हालांकि दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं हो पाई है, पर अब भाजपा और आम आदमी पार्टी(आप) तीन सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए कसकर मुकाबला करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के नेता और विधायक ओ.पी.शर्मा ने कहा कि वे तीनों सीटों पर मजबूत उम्मीदवार खड़े करेंगे। जानकार मानते हैं कि भाजपा के लिए उप युनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर को जांचने का एक फार्मूला भी होंगी, क्योंकि पार्टी अब तक खुलकर यह नहीं कह पाई है कि वह चुनाव के लिए तैयार है।
उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी

उधर, तुगलकाबाद सीट के लिए कांग्रेस में जहां ओमप्रकाश विधूड़ी को उतारने की तैयारियां चल रही है वहीं भाजपा यहां से विक्रम विधूड़ी को उतारने की तैयारी में है। कृष्णा नगर सीट पर इस समय कांग्रेस में डॉं. अशोक कुमार वाली प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। यहां पर अब तक डॉं. हर्षवर्धन यहां से विधायक थे। इन तीनों सीटों पर जल्दी सभी प्रमुख दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देंगे।

उधर, भाजपा इस बार महरौली सीट से जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मैदान में उतरने की तैयारी में है जबकि कांग्रेस से यहां एक बार फिर योगानंद शास्त्री मैदान में उतर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+