नवीन पटनायक की अगुवाई में नई बुलंदियों पर पहुंचा ओडिशा
लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मंत्र पर विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रही बीजू जनता दल की सरकार ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई वाली प्रदेश की सरकार ने जनहितों को हमेशा सर्वोपरि रखा है।
प्रदेश में बीजेडी की सरकार का गठन 2000 में हुआ था और आजतक प्रदेश की जनता का भरोसा और विश्वास नवीन पटनायक में बना हुआ है। पिछले दो दशक में ओडिशा की दशा और दिशा को बदलने का काम पटनायक सरकार ने किया है।

पिछले 23 वर्षों से प्रदेश को तरक्की की नई राह दिखाने वाली बीजू जनता दल सरकार ने लोगों की जरूरतों और उनकी अपेक्षाओं को हमेशा वरीयता दी है। प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से ही बीजू जनता दल सरकार ने पारदर्शी, सक्षम और कानून के अनुरूप सरकार का संचालन किया है।
पार्टी के लिए महिलाओं का हित हमेशा से सर्वोपरि रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों में महिलाएं हमेशा से ही स्थान पाती रही हैं। सरकार के कई हस्तक्षेप के चलते महिलाओं का स्तर बढ़ा है। मिशन शक्ति एसएचजी के जरिए प्रदेश की महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
बीज जनता दल अपना स्थापना दिवस मना रही है तो ओडिशा में विकास की राजनीति की एक नई सुबह हुई है। ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गतिशील नेतृत्व वाली युवा पीढ़ी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले एक दशक में ओडिशा के शानदार परिवर्तन के पीछे के व्यक्ति कार्तिक पांडियन के बीजू जनता दल में शामिल होने से पार्टी कैडर और ओडिशा के लोगों में एक नया उत्साह और कायाकल्प आया है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने भरोसेमंद लेफ्टिनेंट को राजनीतिक दायरे में लाने का निर्णय लिया है ताकि ओडिशा के लोगों को राजनीतिक नेतृत्व की अगली सीढ़ी मिल सके और विकास प्रतिमान जारी रहे। यह लोगों की मांग और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता की परिणति है जो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कल्पना के अनुसार एक नए ओडिशा को साकार करने के लिए काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications